---Advertisement---

App Based Buses Delhi: दिल्ली में जल्द दौड़ेंगी प्रीमियम ऐप बेस्ड बसें, एक क्लिक पर बुक होगी टिकट

Delhi Premium Bus: जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर प्रीमियम ऐप बेस्ड बसें दौड़ती नजर आएंगी. इन बसों को 'शटल' की तर्ज पर शुरू किया जा रहा है. दिल्ली सरकार अक्टूबर तक इस बस सर्विस को शुरू कर सकती है.

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 23, 2023 2:16 अपराह्न | Updated: अप्रैल 24, 2023 10:51 पूर्वाह्न

App Based Buses Delhi
Follow Us
---Advertisement---

App Based Buses Delhi:  राजधानी दिल्ली में आज भी सबसे बड़ी समस्या जाम की है। लोगों को कई घटें जाम में फंसने को मजबूर होना पड़ता है, जिससे उनका कीमती समय बर्बाद होता है। लेकिन अब लोगों को जल्द दिल्ली के जाम से राहत मिलने वाली है। इसके लिए दिल्ली सरकार एक नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है। दिल्ली में जल्द ही ‘शटल’ की तर्ज पर यात्रियों के लिए प्रीमियम ऐप बेस्ड बसें चलाई जाएंगी। इसी साल अक्टूबर तक सरकार ये सुविधा शुरू कर सकती है।

अक्टूबर तक सड़कों पर दौड़ेंगी ऐप बेस्ड बसें

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गेहलोत ने बताया कि दिल्ली में जाम की एक बड़ी समस्या है। इसी जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए सरकार जल्द दिल्ली में प्रीमियम ऐप बेस्ड बसें चलाने जा रही है। इसका मकसद कैब सर्विस को कम करना और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।

साथ ही साथ कारों और बड़ी गाड़ियों से होने वाले जाम और इनसे निकलने वाले प्रदूषण को भी कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जल्द लागू किया जाएगा। अक्टूबर तक इन बसों को चलाने की योजना है।

ये होगी खासियत

इन प्रीमियम बसों में यात्रियों की सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जायेगा। बसों में एयर कंडीशनर की सुविधा मिलेगी, ताकि दिल्ली की चिलचिलती गर्मी में यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा बसों में कोई खड़े होकर सफर नहीं करेगा। यानी जितनी सीट होगी उतने ही यात्री बस में बैठाए जाएंगे। इन बसों के शुरू होने से एक ओर जहां सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा, तो वहीं बढ़ते प्रदुषण से भी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Atiq Ashraf Murder: अतीक के भौकाल से प्रभावित हुआ था लवलेश, पहले भी हुई थी मुलाकात, ज्वाइन करना चाहता था गैंग

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026