---Advertisement---

दिल्ली से Noida International Airport पहुंचने के 3 सबसे आसान रूट, फ्लाइटों के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज, जानें सबकुछ

Noida International Airport: पीएम मोदी ने देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है। हालांकि अभी फ्लाइटों का संचालन नहीं हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 31, 2026 4:20 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: पीएम मोदी ने देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है। हालांकि अभी फ्लाइटों का संचालन नहीं हो रहा है। बता दें कि Noida International Airport के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तो फायदा होगा ही, साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट का भी दबाव कम होने की उम्मीद है। वहीं अब लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कौन से बेहतर विकल्प है। ताकि कम समय में एयरपोर्ट पहुंचा जा सके।

मेट्रो की मदद से पहुंच सकेंगे Noida International Airport

बता दें कि दिल्ली से अभी डायरेक्ट एयरपोर्ट तक मेट्रो नहीं है, लेकिन यात्री दिल्ली से नोएडा और नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो से र पहुंच सकते है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा का आखिरी मेट्रो स्टेशन डिपोट मेट्रो स्टेशन है। बता दें कि इस मेट्रो स्टेशन से Noida International Airport की दूरी करीब 35-40 किलोमीटर के आसपास की है, यानि यात्री आसानी से एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।

यमुना एक्सप्रेसवे है सबसे बेहतर विकल्प

दूसरे विकल्प की बात करें तो यात्री यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए डायरेक्ट एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। अगर रूट  की बात करें तो दिल्ली → नोएडा → ग्रेटर नोएडा → यमुना एक्सप्रेसवे → जेवर होगा।

वहीं अगर टाइमिंग की बात करें तो यात्री 1 से 1.5 घंटे के भीतर यहां पहुंत सकेंगे। सबसे खास बात है कि यह सबसे सीधा और तेज रास्ता माना जाएगा।

बस या कैब की मदद से पहुंच सकेंगे एयरपोर्ट

माना जा रहा है कि जल्द ही दिल्ली से बस की मदद से एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। सबसे खास बात है कि जल्द ही दिल्ली Noida International Airport तक लग्जरी बसों को चलाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली से कैब की मदद से भी एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा। यह भी एक बेहतर विकल्प में से एक है।

फ्लाइटों के संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज

पीएम मोदी द्वारा फ्लाइटों का उद्घाटन तो हो चुका है। वहीं अब इसके संचालन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले कुछ हफ्तों में कई शहरों के लिए फ्लाइट संचालित की जा सकती है। जिसमे मुंबई, बेंगलुरू,  कोलकाता जैसे कई महानगर शामिल है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसके लेकर जानकारी सामनी नहीं आई है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 31, 2026

Viral Video

मार्च 31, 2026

PSEB 5th-8th Result 2026

मार्च 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 31, 2026

AIMS Mohali

मार्च 31, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 31, 2026