---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली प्रदूषण पर चर्चा की मांग कर रहे विधायकों के निलंबन पर आप नेता का तल्ख रुख! स्पीकर से कर दी बड़ी मांग

आप नेता Anurag Dhanda ने दिल्ली प्रदूषण पर चर्चा की मांग कर रहे विधायकों के निलंबन पर तल्ख रुख पेश किया है। अनुराग ढ़ांडा ने स्पीकर विजेंदर गुप्ता से विधायकों का निलंबन रद्द करने की मांग की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 7, 2026 1:38 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली प्रदूषण को लेकर चर्चाओं का दौर एक बार फिर शुरू है। राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। दरअसल, प्रदूषण पर चर्चा की मांग कर रहे आप विधायकों को निलंबित कर दिया गया। ऐसी स्थिति में विधायक विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। इन विधायकों की आवाज आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने उठाई है। अनुराग ढ़ांडा ने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंदर गुप्ता से बड़ी मांग की है। आप नेता का कहना है कि स्पीकर को आप विधायकों का निलंबन रद्द करना चाहिए, ताकि वे प्रदूषण जैसे अहम विषय पर चर्चा कर सकें। अनुराग ढ़ांडा ने इस संबंध में सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए हुंकार भरी है।

आप विधायकों के निलंबन पर Anurag Dhanda का तल्ख रुख

अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ उन विधायकों के पक्ष में आवाज उठाई है जिन्हें विधानसभा की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया है।

आप नेता के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “आम आदमी पार्टी के विधायक लगातार दिल्ली विधानसभा में बढ़ते प्रदूषण पर चर्चा माँग रहे हैं। लेकिन चर्चा करने की बजाय आप के कई विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया। स्पीकर विजेंदर गुप्ता जी को निलंबन रद्द कर आज सभी विधायकों को प्रदूषण पर चर्चा में भाग लेने का मौका देना चाहिए।” अनुराग ढ़ांडा द्वारा निलंबित विधायकों के हक की आवाज उठाने को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

दिल्ली प्रदूषण को लेकर विधानसभा में हंगामा

राजधानी में विधानसभा की कार्यवाही जारी है। इस बीच विपक्ष की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने प्रदूषण पर चर्चा की मांग की। इसको लेकर खूब हंगामा मचा। पूर्व सीएम कुमारी अतिशी के नेतृत्व में आप विधायकों ने सरकार का जमकर विरोध किया। इस दौरान सभी मास्क पहने नजर आए। आप विधायकों की मांग है कि विधानसभा में इस गंभीर मसले पर चर्चा कर एक निर्णायक निष्कर्श तक पहुंचा जाए, ताकि दिल्ली की जनता को प्रदूषण से राहत मिले। इसी को लेकर अनुराग ढ़ांडा भी मुखर हैं और आप विधायकों के हक में आवाज उठाई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026