---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘हर आदमी को विश्वस्तरीय सुविधाएं..,’ आप के स्थापना दिवस पर पार्टी मीडिया प्रभारी की दो टूक, अतीत याद कर दी प्रतिक्रिया

आप नेता Anurag Dhanda ने आज पार्टी की स्थापना दिवस पर अतीत को याद करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। अनुराग ढ़ांडा ने पार्टी के संघर्ष के दिनों से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए अतीत की यात्रा पर प्रकाश डाला है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 26, 2025 5:05 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली की राजनीति में अपना लोहा मनवा चुकी आम आदमी पार्टी आज 13 वर्ष की अवधि को पूरा कर गई। आज ही के दिन वर्ष 2012 में आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था। अन्ना आंदोलन से निकली आप की स्थापना दिवस पर तमाम पार्टी नेता अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच पार्टी मीडिया प्रभारी अनुराग ढ़ांडा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

अनुराग ढ़ांडा ने आप के 13 वर्ष पूरा होने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। आप नेता ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने देश को दिखाया कि ईमानदारी से राजनीति करके देश के हर आम आदमी को विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जा सकती हैं। अनुराग ढ़ांडा की इस प्रतिक्रिया को लेकर खूब चर्चा है।

आप के स्थापना दिवस पर Anurag Dhanda की दो टूक!

आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढ़ांडा ने आज पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रतिक्रिया दी है।

अनुराग ढ़ांडा के एक्स हैंडल से इस खास अवसर पर लिखा गया है कि “3 साल पहले अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आज ही के दिन जन्म हुआ एक ऐसी क्रांति का, जिसने पूरे देश को दिखाया कि ईमानदारी से राजनीति करके भी देश के हर आम आदमी को विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जा सकती हैं। आप सभी को आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।” आप नेता के हैंडल से जारी वीडियो में पार्टी की पूरी यात्रा और कार्यकर्ताओं की मेहनत दर्शायी गई है।

पार्टी की नीतियों का प्रसार कर रहे अनुराग ढ़ांडा!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा जब से पार्टी से जुड़े हैं, तब से नीतियों के प्रचार-प्रसार का दौर जारी है। आलम ये है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली से दायरा बढ़ाकर पंजाब में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब रही। इससे इतर गुजरात में आप को अच्छा वोट मिला जो पार्टी की मजबूत होती पैठ का संकेत है। अनुराग ढ़ांडा का योगदान भी इसमें खूब है। आप नेता पार्टी की नीतियों का जोर-शोर से प्रचार करने में जुटे रहते हैं। हरियाणा से लेकर पंजाब, गुजरात, गोवा, यूपी तक उनकी आवाज गूंजती है जिसका लाभ आप की बढ़ती विश्वसनियता के रूप में होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 6, 2026

Rashifal 6 June 2026

जून 6, 2026

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Punjab News

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026