---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी की जहरीली आबोहवा में सांस लेना मुश्किल! प्रदूषण का जिक्र कर आप नेता का सरकार पर प्रहार; दिखाया आईना

आप नेता Anurag Dhanda ने दिल्ली प्रदूषण का जिक्र करते हुए स्थानीय सरकार पर निशाना साधा है। अनुराग ढ़ांडा ने सीएम रेखा गुप्ता का नाम लेते हुए जोरदार तंज कसा है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 15, 2025 1:40 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी की आबोहवा इस कदर जहरीली हुई है कि लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक प्रदूषण की ज़द में आने से परेशान हो गए हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी दिल्ली में मुख्य विपक्षी की भूमिका निभाते हुए मुखरता से आवाज उठा रही है। आप से जुड़े वरिष्ठ नेता अनुराग ढ़ांडा ने आज इसी क्रम में दिल्ली प्रदूषण का मुद्दा उठाया है। अनुराग ढ़ांडा ने जहरीली हवा का जिक्र करते हुए जिम्मदारों को आईना दिखाया है। आप नेता ने सीएम रेखा गुप्ता का नाम लेते हुए तंज कसा है और सरकार की विफलता पर जोरदार हमला बोला है।

प्रदूषण का जिक्र कर Anurag Dhanda ने सरकार पर साधा निशाना

मुखरता के साथ जिम्मेदारों का आईना दिखाते हुए आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

आप नेता के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “दिल्ली को प्रदूषण में टॉप करवाने में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान है। नोबेल पुरस्कार पर दावा मत ठोक देना इसे कोई उपलब्धि समझ कर रेखा जी।” आप नेता के इस जोरदार तंज की खूब चर्चा हो रही है और दिल्ली प्रदूषण का मुद्दा खूब सुर्खियों में है। दरअसल, आईक्यू एयर के हवाले से जारी रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दिल्ली 841 एक्यूआई के साथ पहले स्थान पर है। वहीं लाहौर 462, ढ़ाका 210, कराची 210, कोलकाता 175 के साथ टॉप पांच प्रदूषित शहर हैं। इसके अलावा साराजीवो, मुंबई, मनीला, काठमांडू. हनोई समेत अन्य कई प्रमुख शहरों को इस सूची में रखा गया है। इसी रिपोर्ट को शेयर करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने दिल्ली सरकार को आईना दिखाया है।

जहरीली आबोहवा में सांस लेना मुश्किल!

दिल्ली के विभिन्न इलाके धुंध की चादर में लिपटे हैं। इसका प्रमुख कारण है प्रदूषण जिसकी चपेट में आने से हवा जहरीली हो गई है। लोगों को आंखों में जलन, गले में खरास जैसी कई समस्याएं आ रही हैं। तमाम दिल्लीवासी सांस लेने में अपनी समस्या को प्रदर्शित कर रहे हैं। बच्चों को भी फेफड़ों से संबंधित परेशानियां हो रही हैं। दिल्ली प्रदूषण का मामला किस कदर गंभीर है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सदन में नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया था। सरकार अपने हिस्से से कार्रवाई की बात कह रही है, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसी का जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने भी दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026