---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली प्रदूषण पर आप नेता का तल्ख रुख! स्थानीय सरकार को कटघरे में खड़ा कर उठाए कई गंभीर सवाल

आप नेता Anurag Dhanda राजधनी में तेजी से पांव पसार रहे प्रदूषण से जुड़े मसले पर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने सीएम रेखा गुप्ता को भी कटघरे में खड़ा किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 20, 2025 3:32 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजधानी में प्रदूषण के प्रसार के बीच आम आदमी पार्टी मुखरता से विपक्ष की भूमिका निभाती नजर आ रही है। इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता व मीडिया प्रभारी अनुराग ढ़ांडा ने स्थानीय सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। राजधानी दिल्ली में व्याप्त प्रदूषण का जिक्र कर तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ढ़ांडा ने सीएम रेखा गुप्ता पर निशाना साधा है। आप नेता ने स्थानीय सरकार व जिम्मेदारों को कुछ काम करने की सलाह दी है, ताकि प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या से निपटा जा सके। आप नेता की तल्ख प्रतिक्रिया खूब सुर्खियां बटोर रही है और इसको लेकर खबरें बन रही हैं।

दिल्ली प्रदूषण पर आप नेता Anurag Dhanda का तल्ख रुख!

राजधानी को प्रदूषण तेजी से अपनी आगोश में ले रहा है जिससे निपटने के लिए सरकारी इंतजाम नाकाफी बताए जा रहे हैं। इसी बीच विपक्ष की भूमिका निभा रही आप के वरिष्ठ नेता अनुराग ढ़ांडा ने जिम्मेदारों से सवाल पूछे हैं। अनुराग ढ़ांडा ने दिल्ली प्रदूषण का जिक्र करते हुए सीएम रेखा गुप्ता पर निशाना साधा है।

अनुराग ढ़ांडा के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “प्रदूषण संबंधित तो कोई विजुअल इस विडियो में नहीं दिखा। लेकिन उछलकूद में कोई कमी नहीं है। कुछ तो काम कर लो।” दरअसल, आप नेता की ये प्रतिक्रिया ऐसे दौर में सामने आई है जब दिल्ली सीएम की ओर से प्रदूषण से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने से जुड़ा वीडियो साझा किया गया है। अनुराग ढ़ांडा ने इसी पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

केन्द्र को भी निशाने पर ले चुके हैं आप नेता

आप नेता दिल्ली प्रदूषण का जिक्र करते हुए केन्द्र से भी मुखरता के साथ सवाल पूछ चुके हैं। बीते कल अनुराग ढ़ांडा ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव को निशाने पर लिया था। आप नेता ने ब्राजील में एक कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंचे भूपेन्द्र यादव को प्रभावी कदम उठाने की नसीहत दी थी, ताकि दिल्लीवासियों को राहत मिल सके। अनुराग ढ़ांडा मुखरता के साथ जिम्मेदारों से सवाल पूछते हुए समस्या के निस्तारण हेतु प्रयास की अपील कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026