---Advertisement---

Galgotias University के रोबोडॉग विवाद के बीच AI समिट में यूथ कांग्रेस का नग्न प्रदर्शन! निम्न स्तर देख राहुल गांधी पर BJP हमलावर

Galgotias University के रोबोडॉग विवाद प्रकरण के बीच यूथ कांग्रेस के नग्न प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। बीजेपी के कई कद्दावर नेता और मंत्री कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन को लेकर हमलावर हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 20, 2026 5:06 अपराह्न

Galgotias University
Follow Us
---Advertisement---

Galgotias University: देश-दुनिया में गलगोटिया प्रकरण सुर्खियों का विषय बना ही था, कि तब तक यूथ कांग्रेस के नग्न प्रदर्शन ने सारा मजमा लूट लिया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में रोबोडॉग प्रदर्शित करने पर छिड़े विवाद के बीच यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निम्न स्तर का प्रदर्शन किया है।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट में घुसे और शर्ट उतार कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी की पार्टी से जुड़े युवा कार्यकर्ताओं की इस करतूत को लेकर बीजेपी हमलावर है। पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, अमित मालवीय जैसे नेता कांग्रेस के साथ राहुल गांधी पर जमकर निशाना साध चुके हैं। यूथ कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन की चर्चा जोरों पर है।

AI समिट के बीच यूथ कांग्रेस के नग्न प्रदर्शन को लेकर BJP हमलावर!

केन्द्र की सत्तारुढ़ दल बीजेपी यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर हमलावर है। बीजेपी से जुड़े कई कद्दावर नेता और मंत्री राहुल गांधी और कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं।

एआई समिट में नग्न प्रदर्शन का जिक्र कर मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा कि “ऐसा नहीं होना चाहिए था, एआई शिखर सम्मेलन के दौरान विरोध प्रदर्शन करना अच्छा संदेश नहीं देता।”

पीयूष गोयल ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा है कि “यह कांग्रेस का अहंकार और हताशा का जीता-जागता उदाहरण है! राहुल गांधी, सरकार को निशाना बनाने के लिए भारत को अपमानित करना ही आपका विपक्ष का तरीका है! जहां आप हालिया व्यापार समझौतों के बारे में झूठ फैलाकर भारत के विकास को रोकना चाहते हैं, वहीं आपके कार्यकर्ता प्रतिष्ठित एआई शिखर सम्मेलन में बिना शर्ट पहने मार्च कर रहे हैं, ताकि 14 करोड़ भारतीयों को वैश्विक स्तर पर शर्मिंदा कर सकें।”

सीएम योगी ने इस घटनाक्रम पर तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिसकी हम निंदा करते हैं। ये लोग देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करना चाहते हैं।”

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि “राहुल गांधी, क्या आप सरकार पर हमला करने के लिए भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहे हैं? क्या यही आपका रचनात्मक विपक्ष का तरीका है?”

अमित मालवीय ने इसे राष्ट्रीय शर्म बताते हुए कहा कि “राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिखर सम्मेलन स्थल पर नग्न होकर हंगामा किया, जो स्पष्ट रूप से भारत को विश्व मंच पर शर्मिंदा करने के उद्देश्य से किया गया कृत्य था।” इससे इतर भी तमाम नेता कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं।

चर्चित Galgotias University के रोबोडॉग विवाद के बीच यूथ कांग्रेस ने खींचा ध्यान!

अभी देश-दुनिया में चीनी रोबोडॉग के साथ गलगोटिया यूनिवर्सिटी की चर्चा थी कि तब तक यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। दरअसल, भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी की ओर से रोबोडॉग प्रस्तुत किया गया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी की इस करतूत को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर हुई। इसी क्रम में यूथ कांग्रेस ने नग्न विरोध प्रदर्शन किया है जो देशव्यापी चर्चा का विषय बना है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 14, 2026

Punjab News

जून 14, 2026

Punjab News

जून 14, 2026

Rashifal 15 June 2026

जून 14, 2026

Rain Alert 15 June 2026

जून 14, 2026

कल का मौसम 15 June 2026

जून 14, 2026