Anurag Dhanda: राजधानी में विपक्ष की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी आज दिल्ली में पेश हुए बजट को लेकर हमलावर है। पूर्व सीएम कुमारी आतिशी के नेतृत्व में आप ने आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश हुए बजट का विरोध किया है। इसको साझा करते हुए आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी दिल्ली सरकार को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने दिल्ली फायर ब्रिगेड में नाकाफी इंतजाम का जिक्र कर मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। आप नेता ने दिल्ली सरकार द्वारा पेश किए गए 103700 करोड़ रुपए के बजट को दिखावे का बजट बताते हुए निशाना साधा है।
दिल्ली बजट को लेकर मुखर हुए Anurag Dhanda!
आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता से दिल्ली बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
दिखाने के लिए एक लाख करोड़ का बजट
लेकिन फायर ब्रिगेड के पास एक सीढ़ी तक नहीं?ये है @gupta_rekha सरकार की हकीकत pic.twitter.com/RxVu0KDWOC
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) March 24, 2026
अनुराग ढ़ांडा के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर उस विरोध प्रदर्शन से जुड़ा क्लिप साझा किया गया है जिसमें आप विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। आप नेता लिखते हैं कि “दिखाने के लिए एक लाख करोड़ का बजट, लेकिन फायर ब्रिगेड के पास एक सीढ़ी तक नहीं? ये है रेखा गुप्ता सरकार की हकीकत।” दरअसल, बीते दिनों दिल्ली के पालम में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के कई लोगों की मौत हुई थी। उसी दौरान दिल्ली फायर ब्रिगेड की नाकामी पर अनुराग ढ़ांडा ने सवाल उठाए थे। उसका ही जिक्र कर आप नेता ने फिर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
सरकार के खिलाफ आप विधायकों का जोरदार प्रदर्शन!
पूर्व सीएम कुमारी आतिशी के नेतृत्व में आप विधायकों ने आज सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली बजट की खामियों का जिक्र कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अनुराग ढ़ांडा द्वारा साझा किए गए वीडियो में आप विधायक व कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भी फायर ब्रिगेड के पास सीढ़ी का अभाव दर्शाया गया है। आप का ये विरोध प्रदर्शन खूब सुर्खियों में है।
