DNP India Hindi

Anurag Dhanda ने की सवालों की बौछार! राजधानी में मोहल्ला क्लीनिकों पर ताले लगने का जिक्र कर सरकार को कटघरे में किया खड़ा

Anurag Dhanda

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Anurag Dhanda: राजधानी दिल्ली के लोगों की समस्याओं को लेकर मुखर रहने वाले अनुराग ढ़ांडा ने एक बार फिर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। पूरा मामला दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में स्थित आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक पर लग रहा ताला है। आरोप है कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा शुरू किए गए मोहल्ला क्लीनिकों को बंद किया जा रहा है। इसको लेकर अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ आवाज उठाई है। आप नेता स्थानीय सरकार को कटघरे में खड़ा कर जनहित से जुड़े मुद्दे को आवाज दी है। उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक में काम करने वाले कर्मचारियों को टर्मिनेट करने वाले फैसले की भी मुखालफत की है।

आप नेता Anurag Dhanda ने की सवालों की बौछार!

अनुराग ढ़ांडा ने दिल्ली सरकार से सवाल कर उन्हें कटघरे में खड़ा किया है। पूरा मामला मोहल्ला क्लीनिकों का लगातार बंद होना है।

पार्टी प्रवक्ता अनुराग ढ़ांडा ने एक्स हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया है। वीडियो में पीड़ित कहते हैं कि पहले दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 551 मोहल्ला क्लीनिक संचालित थे जिनमें से 489 बंद हो गए हैं। महज 61 या 63 मोहल्ला क्लीनिकों का संचालन किया जा रहा है। अनुराग ढ़ांडा इसको लेकर लिखते हैं कि “एक साल दिल्ली बेहाल। केजरीवाल सरकार के समय शुरू हुए मोहल्ला क्लीनिक को भाजपा सरकार लगातार बंद करती जा रही है और इनमें काम करने वाले कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर देकर नौकरी से निकाला जा रहा है।”

मोहल्ला क्लीनिकों पर ताला लगने से रोजगार पर मंडराया संकट!

सैकड़ों की संख्या में ऐसे काबिल लोग हैं जिन्हें मोहल्ला क्लीनिक में अलग-अलग पदों पर नौकरी मिली। कोई दवा वितरण कक्ष में है, तो कोई मरीजों को कतारबद्ध कर उन्हें चिकित्सकों के पास ले जा रहा है। सबके जिम्मे अपने-अपने काम हैं। हालांकि, अब कथित रूप से मोहल्ला क्लीनिकों पर लग रहे ताले उन सभी कर्मचारियों को रोजगार को संकट में डाल रही हैं। अनुराग ढ़ांडा द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पीड़ित अपनी आपबीती साझा करते हुए रोजगार खत्म होने का जिक्र कर रहा है। इसी प्रकरण को लेकर अनुराग ढ़ांडा समेत अन्य आप नेता हमलावर हैं और स्थानीय सरकार को कटघरे में खड़ा कर सवाल दाग रहे हैं।

Exit mobile version