---Advertisement---

‘ऐसा काम ही क्यों करते हो..,’ विधानसभा में बीजेपी विधायक की मांग सुन Anurag Dhanda का जोरदार तंज, MLA की कार्यशैली पर उठाए सवाल

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता के साथ दिल्ली बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह पर जोरदार तंज कसा है। अनुराग ढ़ांडा ने विधायक की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 26, 2026 5:25 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मुखरता के साथ दिल्ली सरकार को निशाने पर लेने वाले अनुराग ढ़ांडा का जोरदार तंज सामने आया है। पूरा मामला बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह के एक बयान से जुड़ा है। दरअसल, एमएलए तरविंदर सिंह ने दिल्ली विधानसभा में किसी मसले पर बोलते हुए सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि 500 की संख्या में लोग उनके घरों तक पहुंच जाएं तो वे क्या करेंगे। इसको साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने जोरदार तंज कसा है। आप नेता ने विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि आप ऐसा काम ही क्यों करते हैं कि जनता से पिटने का डर लगे।

विधानसभा में बीजेपी विधायक की मांग सुन Anurag Dhanda का जोरदार तंज

बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने दिल्ली विधानसभा में अपना पक्ष रखते हुए सरकार से सुरक्षा की मांग की।

इस पूरे प्रकरण से जुड़ा 54 सेंकेंड का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी इसे साझा किया है। अनुराग ढ़ांडा ने विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जोरदार व्यंग्य किया है। आप नेता लिखते हैं कि “तो ऐसा काम ही क्यों करते हो कि जनता से पिटने का डर लगे? बीजेपी विधायक दिल्ली विधानसभा में जनता से सुरक्षा के लिए गिड़गिड़ाते हुए।” अनुराग ढ़ांडा की ये तल्ख प्रतिक्रिया अब सुर्खियां बटोर रही है और इसको लेकर खबरें बन रही हैं।

सरकार पर बढ़ते कर्ज का जिक्र कर भी निशाना साध चुके हैं आप नेता!

ये कोई पहला मौका नहीं है जब अनुराग ढ़ांडा ने दिल्ली सरकार या बीजेपी विधायक को निशाने पर लिया है। इससे पूर्व भी कई मौकों पर आप नेता बेबाकी से सरकार और विधायकों को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं। बीते कल ही उन्होंने दिल्ली पर बढ़ते कर्ज बोझ का आरोप लगाते हुए सरकार को निशाने पर लिया था। उन्होंने केजरीवाल सरकार की तुलना की थी और बताया था कि कैसे पहले दिल्ली राजस्व के मामले में अव्वल रहती थी। उनकी उस प्रतिक्रिया को लेकर भी खूब खबरें बनी थीं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मई 26, 2026

Bulandshahr News

मई 26, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026

Shehbaz Sharif

मई 26, 2026