---Advertisement---

Anurag Dhanda: ‘सफ़ाई कर्मी खुद को सुरक्षित महसूस..’ आप नेता ने दिल्ली सरकार पर कसा तंज; जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda ने सफाईकर्मियों को लेकर अब दिल्ली सरकार पर सवाल खड़े किए है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 30, 2025 3:00 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा है। दरअसल दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भी आप नेता ने सवाल खड़े किए थे। दिल्ली में एक्यूआई स्तर के खतरनाक श्रेणी में पहुंचने के बीच अनुराग ढ़ांडा की तल्ख टिप्पणी सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट की एक सधी बात को कोट करते हुए आप नेता ने केन्द्र के साथ दिल्ली की सत्तारुढ़ दल बीजेपी पर जबरदस्त निशाना साधा था। वहीं अब अनुराग ढांड़ा ने सफाईकर्मियों को लेकर अब दिल्ली सरकार पर सवाल खड़े किए है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Anurag Dhanda ने दिल्ली सरकार पर कसा तंज

आप नेता अनुराग ढ़ाडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “केजरीवाल जी की सरकार में ये कुप्रथा दिल्ली में पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। सफ़ाई कर्मी खुद को सुरक्षित महसूस करने लगे थे।

बीजेपी ने फिर से सफ़ाई कर्मचारी भाइयों को मौत के मुँह में धकेलना शुरू कर दिया है। ये सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के भी खिलाफ है। दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होना चाहिये”।

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आप नेता ने जताई चिंता

बता दें कि इससे पहले अनुराग ढांडा ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की थी। सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी को कोट करते हुए आप नेता के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया कि “प्रदूषण से लड़ना था लेकिन बीजेपी तो प्रकृति से ही लड़ने में लगी है। विनाश काले विपरीत बुद्धि!” दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी ऑफिस के निकट 40 पेड़ काट डालने पर कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट की ओर से तल्ख टिप्पणी कर बीजेपी ऑफिस को कहीं शिफ्ट करने की नसीहत दी गई। इसी को कोट करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने सत्तारुढ़ दल को कटघरे में खड़ा कर सवाल दागे थे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 3, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 3, 2026

Vande Bharat Train

मार्च 3, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 3, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 3, 2026