---Advertisement---

पालम अग्निकांड पर Anurag Dhanda का करारा प्रहार! सरकारी इंतजाम को कटघरे में खड़ा कर दागे गंभीर सवाल

आप नेता Anurag Dhanda ने मुखरता से अपना पक्ष रखते हुए पालम अग्निकांड का जिक्र कर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। अनुराग ढ़ांडा ने सरकारी इंतजामों के नाकाफी होने का जिक्र कर सवाल दागे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 19, 2026 5:59 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: बुधवार को राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में स्थित बहुमंजिला इमारत में लगी आग ने एक परिवार को खत्म कर दिया। भीषण आग की चपेट में आने से परिवार के 9 लोगों की जान चली गई। इस घटना को लेकर राजधानी में विपक्ष की भूमिका निभा रही आप मुखर है। अनुराग ढ़ांडा ने पालम अग्निकांड पर तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अग्निशमन विभाग के इंतजामों को नाकाफी बताते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। अनुराग ढ़ांडा ने टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक लेख को साझा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।

आप नेता Anurag Dhanda का पालम अग्निकांड पर करारा प्रहार!

राजधानी के पालम में हुए अग्निकांड पर अनुराग ढ़ांडा का करारा प्रहार सामने आया है।

मुखरता से अपना पक्ष रखते हुए आप नेता ने सरकार को निशाने पर लिया है। टीओआई की एक रिपोर्ट साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं “TOI की मानें तो दिल्ली सरकार 30 फुट या उससे कम चौड़ी सड़क पर रहने वाले लोगों की जान नहीं बचा पाएगी। यानि 90 प्रतिशत दिल्ली के लोग अपना अपना देख लें, दिल्ली सरकार के भरोसे न रहें। फायर नोर्म 20 फुट के रास्ते की बात करते हैं, पालम में 30 फुट चौड़ी सड़क थी फिर भी जान न बचा पाना सरकार के निकम्मेपन की पहचान है।”

सीधे तौर पर शासन पर प्रहार बोलते हुए अनुराग ढ़ांडा ने कहा कि “लेकिन ऐसा लिखने से मंत्री और मुख्यमंत्री नाराज़ हो जाते। तो ये ठीक ही लिखा है TOI ने, किसी की जान जाए तो जाए, सरकार को नाराज़ क्यों करना?”

भीषण आग की भेंट चढ़ा परिवार!

राजधानी के पालम में राम चौक मार्केट के पास, पालम मेट्रो स्टेशन के निकट एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई। इस आग की भेंट एक परिवार चढ़ गया और 9 लोग जल कर खाक हो गए। अग्निकांड ने मकान मालिक राजेंद्र की पत्नी लाडो, उनके बेटे प्रवेश और कमल, बहू आशु और उनकी तीन बेटियां, लाडो की बेटी हिमांशी और दीपिका की जिंदगी निगल ली। कुछ परिजनों की हालत झुलसने से गंभीर बताई जा रही है। इसी घटना को लेकर अनुराग ढ़ांडा सरकारी इंतजामों को नाकाफी बताते हुए निशाना साध रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026