Anurag Dhanda: राजधानी में विपक्ष की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता फिर एक बार हमलावर हैं। यहां बात अनुराग ढ़ांडा के संदर्भ में हो रही है जो जनहित से जुड़े मुद्दे को धार देते हुए सवाल उठाते हैं। इसी बीच आप नेता ने दिल्ली की सरकारी स्कूलों में व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। अनुराग ढ़ांडा ने एक यूजर के आरोपों को मुखरता से उठाते हुए दिल्ली की सरकारी स्कूलों में किताबों की अनुपलब्धता का जिक्र किया है। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग की क्लास लगाई है और मुखरता से आवाज उठाया है।
सरकारी स्कूलों में किताबों की अनुपलब्धता का दावा कर भड़क उठे Anurag Dhanda
आप नेता ने मुखरता के साथ जनहित से जुड़े अहम मुद्दे को फिर आवाज दी है।
सिर्फ एक साल में बीजेपी ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था का सत्यानाश कर दिया। लाखों छात्र बिना किताब के क्लास लगा रहे हैं और शिक्षा मंत्री अपने दिए बयान पर ही नहीं टिक पा रहे हैं।
शर्मनाक। https://t.co/MN4DrX79bP
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) April 22, 2026
अनुराग ढ़ांडा ने ऋषि राज गोयल नामक यूजर का पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में दिल्ली की सरकारी स्कूलों में 22 अप्रैल तक किताबों की अनुपलब्धता का दावा है। अनुराग ढ़ांडा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए लिखते हैं कि “सिर्फ एक साल में बीजेपी ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था का सत्यानाश कर दिया। लाखों छात्र बिना किताब के क्लास लगा रहे हैं और शिक्षा मंत्री अपने दिए बयान पर ही नहीं टिक पा रहे हैं। शर्मनाक।” आप नेता की ये तल्ख प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है और इसको लेकर संग्राम छिड़ा है।
राजधानी की शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!
दरअसल, पहले अरविंद केजरीवाल की सरकार में दिल्ली का शिक्षा मॉडल देश भर के लिए प्रशंसनीय रहता था। यही वजह है कि अब जब दिल्ली की सरकारी स्कूलों में किताबों की अनुपलब्धता पर सवाल उठे हैं तो सुर्खियां बन रही हैं। अप्रैल का माह खत्म होने को है और अभी तक बच्चों को किताब नहीं मिलता विभाग की बदहाल दशा को दर्शाता है। यही वजह है कि अनुराग ढ़ांडा समेत तमाम आप नेता जनहित से जुड़े इस अहम मुद्दे को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।
