Anurag Dhanda: हल्की बारिश की फुहारें क्या पड़ीं कि दिल्ली वासियों के समक्ष कई चुनौतियां पैदा हो गई हैं। खबरों की मानें तो जनकपुरी इलाके में लोगों के घरों में लगे टैप से सीवर का पानी आ रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट में इसका जिक्र है। नलों से गंदे नाले का पानी आने पर लोग बिफर उठे हैं। राजधानी में विपक्ष की भूमिका निभा रही आप के नेता अनुराग ढ़ांडा भी इस मसले को लेकर मुखर हैं। अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ इस प्रकरण को उठाते हुए जोरदार तंज कसा है। आप नेता ने व्यंगात्मक अंदाज में कहा है कि इससे सीख सकते हैं कैसे एक वोट गलत डालने से जिंदगी नर्क हो सकती है।
जनकपुरी में गंदे पानी से जुड़े मुद्दे पर Anurag Dhanda मुखर
खबरों की मानें तो जनकपुरी के कुछ इलाकों में लोगों के घरों में लगे टैप से सीवर का पानी आ रहा है। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर रोष है।
खुद मंत्री @ashishsood_bjp की विधानसभा में ये हालत है तो दिल्ली की बीजेपी सरकार कैसे चल रही है इसका अंदाज़ा लगा लीजिए।
सीख सकते हैं कि कैसे एक वोट ग़लत डालने से ज़िंदगी नर्क हो सकती है। pic.twitter.com/UXxJXP3lxo
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) April 30, 2026
अनुराग ढ़ांडा ने भी विपक्ष की भूमिका निभाते हुए मुखरता से इस मुद्दे को उठाया है। आप नेता ने दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद के विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए तंज कसा है। अनुराग ढ़ांडा कुछ मीडियो रिपोर्ट को साझा कर लिखते हैं कि “खुद मंत्री आशीष सूद की विधानसभा में ये हालत है तो दिल्ली की बीजेपी सरकार कैसे चल रही है इसका अंदाजा लगा लीजिए। सीख सकते हैं कि कैसे एक वोट गलत डालने से जिंदगी नर्क हो सकती है।” आप नेता की ये व्यंगात्यमक प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।
पेट के संक्रमण के साथ त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा!
जनकपुरी में लोगों के घरों में लगे टैप से निकल रहे नाले के पानी से पेट के संक्रमण के साथ त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गंदा पानी पीने से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक प्रभावित हो सकते हैं। उनके पेट में तमाम तरह के संक्रमण हो सकते हैं। वहीं गंदे पानी से नहाने वाले लोगों को त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा है। यही वजह है कि स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच रोष है। जनकपुरी के लोग टैप से नाले का पानी आने पर शासन की भर्त्सना कर रहे हैं। इसी क्रम में अनुराग ढ़ांडा ने भी जनहित से जुड़े इस मुद्दे को आवाज देते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
