---Advertisement---

Anurag Dhanda ने उठाई आधी आबादी के हक की आवाज! महिला समृद्धि योजना का जिक्र कर सरकार को कटघरे में किया खड़ा

आप नेता Anurag Dhanda ने आज राजधानी दिल्ली में रहने वाली लाखों महिलाओं के हक की आवाज उठाई है। अनुराग ढ़ांडा ने महिला समृद्धि योजना का जिक्र कर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 14, 2026 3:04 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली में लाखों की संख्या में ऐसी महिलाएं हैं जो सरकार से आर्थिक मदद का भरोसा लिए बैठी हैं। आधी आबादी को महिला समृद्धि योजना का लाभ पाने का इंतजार है। इस क्रम में कई सारे विरोध प्रदर्शन भी देखना को मिल चुके हैं। इसी कड़ी में आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने महिलाओं के हक की आवाज उठाई है। अनुराग ढ़ांडा ने दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा कर सवाल पूछा है कि आधी आबादी से किया गया वादा कब तक पूरा होगा। आप नेता ने इसे चुनावी झासा बताते हुए जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा किया है। अनुराग ढ़ांडा की इस प्रतिक्रिया को लेकर खबरें भी बन रही हैं।

आधी आबादी के हक में Anurag Dhanda ने उठाई आवाज!

आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने महिलाओं के हक में आवाज उठाई है। उन्होंने महिला समृद्धि योजना न लागू होने का जिक्र कर दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

अनुराग ढ़ांडा ने एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “एक साल बीत गया सीएम रेखा जी महिलाओं के खाते में कब आयेंगे 2500 रुपये?” इस पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता चुनावी प्रचार के दौरान महिलाओं से वादा करती नजर आ रही हैं। उसी पुरानी क्लिप को साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा कर तंज कसा है। आप नेता द्वारा आधी आबादी के पक्ष में उठाई गई इस आवाज को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

आर्थिक मदद की आस लगाए बैठीं महिलाएं!

राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में रहने वाली लाखों महिलाएं सरकार से आर्थिक मदद की आस लगाए बैठी हैं। दरअसल, बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि राजधानी में सरकार बनने पर सभी महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह की वित्तिय मदद दी जाएगी। ये सहायता महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत की जानी थी। हालांकि, सरकार बनने के एक साल बाद भी इसे शुरू नहीं किया गया है। दिल्ली सरकार लगातार तैयारियों का जिक्र कर योजना को जल्द से जल्द शुरू करने का दावा कर रही है। यही वजह है कि अनुराग ढ़ांडा समेत अन्य तमाम आप नेता लगातार सरकार को कटघरे में खड़ा कर आधी आबादी के हक की आवाज उठा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026