---Advertisement---

Atiq-Ashraf Murder Case: अतीक-अशरफ की हत्या पर SC का सवाल- सीधे एंबुलेंस से अस्पताल के अंदर क्यों नहीं लाया गया?

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद हत्याकांड पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 28, 2023 1:04 अपराह्न | Updated: अप्रैल 28, 2023 4:23 अपराह्न

Atiq-Ashraf Murder Case
Follow Us
---Advertisement---

Atiq-Ashraf Murder Case: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद हत्याकांड पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए सरकार को 3 हफ्ते का समय दिया गया है। साथ ही यह सवाल भी पूछा है कि अतीक-अशरफ को सीधे एंबुलेंस से अस्पताल के अंदर क्यों नहीं लाया गया।

‘SIT कर रही मामले की जांच’

सुप्रीम कोर्ट के सवाल का जवाब देते हुए यूपी सरकार के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि- ‘इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। साथ ही हाईकोर्ट के पूर्व जज की निगरानी में आयोग का गठन किया गया है। मामले में जांच जारी है। इसी बीच याचिकाकर्ता ने रोहतगी को टोका और कहा कि मैं 2017 से अब तक हुए एनकाउंटर की जांच की मांग कर रहा हूं।

ये भी पढ़ें: Wrestler Protest: पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों पर Supreme Court में सुनवाई आज

तीन हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

यूपी सरकार के वकील मुकुल रोहतगी के इस बयान को कोर्ट ने रिकॉर्ड में लिया। साथ ही तीन हफ्तों के अंदर अतीक और अशरफ हत्याकांड की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। फिलहाल, कोर्ट की ओर से सरकार को कई नोटिस जारी नहीं किया गया है।

15 अप्रैल को हुई थी हत्या

गौर हो कि 15 अप्रैल को करीब रात 10 बजे तीन हमलावरों ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस दोनों को मेडिकल कराने के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची थी। पुलिस जब दोनों को मेडिकल करवाने अंदर लेकर जा रही थी, इसी दौरान हमलावर अचानक से वहां पहुंचे और दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद योगी सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026