---Advertisement---

CBI पूछताछ को लेकर बोले CM Arvind Kejriwal, कहा- ‘मेरे हिसाब से पूरा केस फर्जी है’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मुझे सीबीआई ने बुलाया था और लगभग 9:30 घंटे पूछताछ की। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से पूरा केस फर्जी है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 16, 2023 10:29 अपराह्न

CM Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मुझे सीबीआई ने बुलाया था और लगभग 9:30 घंटे पूछताछ की। सभी अफसरों ने बड़े सौहार्दपूर्ण माहौल में इज्जत के साथ प्रश्न पूछे मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। जितने प्रश्न उन्होंने मुझसे पूछा मैंने उनके जवाब दिए। उन्होंने कहा कि मैंने सुबह भी कहा था कि हमारे पास तो छुपाने के लिए कुछ नहीं है। पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला झूठा है, फर्जी है और गंदी राजनीति से प्रेरित है।

‘आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है’

केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम मर जाएंगे मिट जाएंगे पर अपनी ईमानदारी से कभी समझौता नहीं करेंगे। यही कारण है कि वह कीचड़ उछाल रहे। दूसरा कारण यह है कि दिल्ली में अच्छे काम हो रहे हैं और पंजाब में भी काम होने शुरू हो गए।

‘आप को कुचल दो बर्बाद कर दो…’-CM Arvind Kejriwal

उन्होंने कहा कि  यह वह काम नहीं कर सकते। उनके पास एक ही तरीका है कि आम आदमी पार्टी को कुचल दो बर्बाद कर दो। लेकिन आप लोगों ने देख लिया कि 75 साल में दिल्ली में जो काम नहीं हुए वह काम होने शुरू हो गए हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बन गई।

ये भी पढ़ें: Atiq Shot Dead Live Updates: सुपुर्द-ए-खाक किए गए अतीक-अशरफ, कसारी मसारी कब्रिस्तान में किया गया दफन

‘मेरे हिसाब से पूरा केस फर्जी है’

सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं पर वह नहीं हो सकता। पूरे देश की जनता हमारे साथ है। 2020 से लेकर अभी तक के जितना भी डेवलपमेंट है। उन्होंने कहा कि लगभग 56 सवाल मुझसे पूछे। मुझे आगे बुलाएंगे ऐसा नहीं कहा गया। मेरे हिसाब से पूरा केस फर्जी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026