---Advertisement---

परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य बुनियादी ढांचे को नया आयाम देगा Delhi Budget 2025! Rekha Gupta के प्रयासों से स्वच्छ होगी यमुना; पढ़ें

Delhi Budget 2025 का लक्ष्य राजधानी को एक आधुनिक व स्मार्ट सिटी बनाना है। सीएम Rekha Gupta की ओर से स्पष्ट किया गया है कि दिल्ली बजट 2025 राजधानी में परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य बुनियादी ढांचे को नया आयाम देगा। इसका सकारात्मक असर दिल्लीवासियों पर पड़ेगा और उनके लिए संभावनाओं के कई नए द्वार खुलेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 25, 2025 1:22 अपराह्न

Delhi Budget 2025
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Budget 2025: रिकॉर्ड बजट पेश करते हुए दिल्ली सरकार ने लोगों के मन में जल रही उम्मीदों की लौ की रोशनी बढ़ा दी है। दिल्ली की BJP सरकार ने पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए 1 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। दिल्ली सीएम Rekha Gupta ने स्वयं कहा है कि दिल्ली बजट 2025 राजधानी की परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य बुनियादी ढांचे को नया आयाम देगा। Delhi CM रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पेश हुए इस बजट में यमुना स्वच्छता पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। Delhi Budget 2025 में दर्ज आंकड़ों की मानें तो सरकार यमुना की सफाई पर 9 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। ऐसा कर यमुना के दूषित जल को स्वच्छ किया जाएगा, ताकि पवित्र नदी की निर्मला पुन: वापस हो सके।

राजधानी की परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य बुनियादी ढांचे को नया आयाम देगा Delhi Budget 2025!

सीएमओ दिल्ली के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा कर बजट का संक्षिप्त सार पेश किया गया है। सीएमओ हैंडल से लिखा गया है कि “दिल्ली को मिला 1 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट। यह बजट न केवल दिल्ली के समग्र विकास के लिए नई राह खोलेगा, बल्कि हर क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मजबूत करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और बुनियादी ढांचे को नया आयाम देगा ये बजट।” दावा किया जा रहा है कि दिल्ली बजट 2025 की मदद से सीएम Rekha Gupta के नेतृत्व वाली सरकार राजधानी में चहुंओर विकास की रोशनी फैलाएगी। इसके अलावा Delhi Budget 2025 में यमुना स्वच्छता पर भी जोर दिया गया है। चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में जुटी BJP सरकार ने यमुना स्वच्छता के लिए 9000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। दावा किया जा रहा है कि इस भारी-भरकम धनराशि की यमुना नदी स्वच्छ हो सकेगी।

दिल्ली बजट 2025 के माध्यम से राजधानी का कायाकल्प करेंगी सीएम रेखा गुप्ता!

विकसित दिल्ली स्लोगन के साथ सत्ता में आईं सीएम रेखा गुप्ता राजधानी का कायाकल्प करेंगी। इसकी झलक Delhi Budget 2025 में ही नजर आ गई है। दिल्ली सरकार 28000 करोड़ रुपए के व्यय से सड़क, पुल, जल निकासी, ट्रांसपोर्ट और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में व्यापक सुधार कर राजधानी को स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएगी। वहीं सरकार की ओर से 100 करोड़ की लागत से 100 झुग्गी झोपड़ी कॉलोनियों में अटल कैंटीन की स्थापना की जाएगी, ताकि जरुरतमंदों को सस्ता भोजन मिल सके। दिल्ली बजट 2025 में इसके लिए भी धन आवंटित है। इसके अलावा यमुना स्वच्छता और हर घर जल पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम Rekha Gupta के निर्देशानुसार नई जल पाइपलाइन बिछाई जाएगी और सीवर लाइनों का विस्तार होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026