---Advertisement---

आधुनिक परिवहन प्रणाली और शहरी विकास को रफ्तार देगी Rekha Gupta सरकार! मंत्री ML खट्टर से मुलाकात कर Delhi CM ने की चर्चा

दिल्ली सीएम Rekha Gupta ने आज केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर राजधानी में विकास से जुड़ी तमाम परियोजनाओं पर चर्चा की है। Delhi CM ने इस हाई लेवल मीटिंग से जुड़ी ब्रीफिंग साझा करते हुए कहा है कि राजधानी के विकास की नई चरण शुरू हो चुकी है और जल्द ही आधुनिक परिवहन प्रणाली व शहरी विकास को रफ्तार मिलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 8, 2025 5:59 अपराह्न

Rekha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: राजधानी में विकास को रफ्तार देने में जुटी बीजेपी सरकार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, आज सीएम रेखा गुप्ता व दिल्ली सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की मुलाकात केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हुई है। इस दौरान दिल्ली सीएम Rekha Gupta ने विकास से जुड़े तमाम मुद्दों को उठाया है। दिल्ली सीएम ने खुद स्पष्ट किया है कि डीडीए, लैंड पुलिंग और विभिन्न विभागों की समस्याओं पर आज खुलकर चर्चा हुई है। उस दौरान केंद्रीय आवास और शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने Delhi CM को आश्वस्त किया है कि सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि यदि दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता अपने मंसूबों में सफल हो पाती हैं, तो राजधानी में आधुनिक परिवहन प्रणाली और शहरी विकास को तगड़ी रफ्तार मिलेगी।

परिवहन प्रणाली और शहरी विकास को रफ्तार देगी Rekha Gupta सरकार!

इसकी तस्दीक दिल्ली सरकार की ओर से ही की गई है। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कई प्रमुख बातें स्पष्ट की हैं। Delhi CM की ओर से बताया गया है कि बैठक के दौरान दिल्ली के विकास से जुड़े शहरी आवास, आधुनिक शहरी परिवहन प्रणाली, ज़मीन से जुड़े मुद्दों जैसे लीजहोल्ड से फ्रीहोल्ड करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसके अलावा कन्वर्जन रेट पर चर्चा, JnNURM, लैंड पूलिंग पॉलिसी एवं दिल्ली लैंड रिफॉर्म्स एक्ट 1954 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सीएम Rekha Gupta ने केन्द्रीय मंत्री से विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की है। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली सीएम के इस कदम से आधुनिक परिवहन प्रणाली और शहरी विकास को रफ्तार मिल सकेगी।

Delhi CM ने जारी की हाई लेवल बैठक से जुड़ी ब्रीफिंग

सीएम रेखा गुप्ता ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर संग हुई हाई लेवल मीटिंग से जुड़ी ब्रीफिंग साझा करते हुए कई अहम बिंदुओं का जिक्र किया है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बताया है कि “दिल्ली में अब तक जो भी मामले लंबित थे, उन सभी पर आज चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने डीडीए, लैंड पुलिंग, विभिन्न विभागों की समस्याओं जैसे मुद्दों को संबोधित किया। पूरे मंत्रिमंडल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनके साथ चर्चा की और एक सामान्य रूपरेखा तैयार करने की दिशा में काम किया जिससे इन लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सके। यह दिल्ली के लिए विकास के एक नए चरण की शुरुआत है।” Delhi CM की इस ब्रीफिंग से स्पष्ट है कि सरकार विकास से जुड़े मुद्दे पर पूरी तरह से केन्द्रित होकर काम कर रही है जिसका सकारात्मक असर निकट भविष्य में देखने को मिलेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026