---Advertisement---

नए सत्र में 60 नए सीएम श्री स्कूलों की शुरुआत करेगी Rekha Gupta सरकार! बेहतर शिक्षा देने के लिए ये है Delhi CM की खास प्लानिंग

दिल्ली सीएम Rekha Gupta ने स्पष्ट किया है कि नए शैक्षणिक सत्र 2025-25 के दौरान राजधानी में 60 नए सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। Delhi CM ने इस मुहिम के लिए खास प्लानिंग पेश की है। दावा किया जा रहा है कि रेखा गुप्ता सरकार के इस कदम से शिक्षा व्यवस्था और दुरुस्त होगी और शिक्षा की लौ हजारों बच्चों तक पहुंचेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 3, 2025 4:52 अपराह्न

Rekha Gupta
Follow Us
---Advertisement---

Rekha Gupta: शिक्षा जगत की तस्वीर बदलने की दिशा में सीएम रेखा गुप्ता पूरी तरह से लीन हो गई है। उनकी प्राथमिकता दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों तक भी शिक्षा की लौ पहुंचाना है। इसके लिए दिल्ली सीएम Rekha Gupta लगातार स्कूलों का दौरा कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश जारी कर रही है। इसी बीच दिल्ली सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 60 नए आधुनिक सीएम श्री स्कूलों को खोला जाएगा। इन स्कूलों का संचालन पीएम श्री स्कूलों के तर्ज पर ही होगा। Delhi CM ने इसके लिए बकायदा संक्षिप्त में ही एक प्लानिंग पेश की है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के इस कदम से उन तमाम छात्रों तक बेहतर शिक्षा पहुंचेगी जो संसाधनों के अभाव में हाई-टेक विद्यालयों तक नहीं पहुंच पाते हैं।

नए सत्र में 60 नए सीएम श्री स्कूलों की शुरुआत करेगी Rekha Gupta सरकार!

चुनावी वादों को निभाने की फेहरिस्त में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में राजधानी में 60 नए सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली सीएम Rekha Gupta ने मौजूदा सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने की बात भी कही है, ताकि हर छात्र को बेहतर शिक्षा मिले। Delhi CM के प्रयासों का असर राजधानी के शिक्षा जगत पर पड़ना निश्चित है। दावा किया जा रहा है कि इस कदम से शिक्षा व्यस्था को और सुदृढ़ कर इसकी पहुंच का प्रसार किया जा सकेगा। दिल्ली सरकार इसके लिए खास प्लानिंग कर अधिकारियों को लगातार निर्देशित कर रही है।

छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए Delhi CM की खास प्लानिंग

दिल्ली सीएम लगातार शिक्षा की लौ को समाज के अंतिम तबके तक पहुंचाने की कोशिश में जुटी हैं। राजधानी के झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में बहुतायत ऐसे बच्चे हैं जो संशाधनों के अभाव में शिक्षा नहीं ग्रहण कर पा रहे हैं। ऐसे बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ही सीएम श्री स्कूलों की शुरुआत की जा रही है। वहीं सीएम Rekha Gupta लगातार ग्राउंड पर मौजूद हैं और शैक्षणिक संस्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रही है। Delhi CM के इस कदम से बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचने के पूरे आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026