---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway पर बड़ी खुशखबरी, बागपत वालों की होगी बल्ले-बल्ले! हेल्थ से लेकर कारोबार तक में ऐसे आएगा बड़ा उछाल

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद बागपत वालों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। बागपत को हेल्थ से लेकर कारोबार तक में फायदा हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 30, 2025 2:19 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: बीते साल से ही यह दावा किया जा रहा है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के बागपत तक के सेक्शन को जल्द शुरू किया जाएगा। मगर अब जाकर इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने आई है। जी हां, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के पहले खंड का काम पूरा हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि दिल्ली से बागपत का सफर अब काफी आसान होने वाला है। इस एक्सप्रेसवे पर बागपत तक का लगभग 32 किलोमीटर का सेक्शन वाहनों के लिए जल्द ही खुल सकता है। इसमें 17 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में लगता है और 15 किलोमीटर का रास्ता गाजियाबाद और बागपत में लगता है।

Delhi Dehradun Expressway सेफ्टी निरीक्षण के बाद होगा शुरू!

अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली को आपस में कनेक्ट करेगा। यह एक्सप्रेसवे 210 किलोमीटर लंबा है, जिसकी शुरूआत दिल्ली के अक्षरधाम से होगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली से बागपत तक का पहला सेक्शन अप्रैल 2025 से चालू किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई अब दिल्ली से बागपत तक के रास्ते का सेफ्टी निरीक्षण कराएगा। अगर सेफ्टी निरीक्षण सफल रहा, तो एनएचएआई इसे हरी झंडी दे सकती है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि अप्रैल से दिल्ली से बागपत तक का सफर सुगम हो जाएगा। साथ ही समय की भी काफी बचत होगी।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने से बागपत को होंगे ये फायदें

3 राज्यों को जोड़ने वाले Delhi Dehradun Expressway को लेकर बताया जा रहा है कि दिल्ली से बागपत तक का मार्ग शुरू होने के बाद बागपत को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत में हेल्थ से लेकर कारोबार तक में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली से बागपत की दूरी कम होने के बाद बागपत के लोग आसानी से अपने इलाज के लिए दिल्ली का रुख कर सकते हैं।

इसके साथ ही बागपत के होम फर्निशिंग के काम में तेजी देखने को मिल सकती है। बागपत में बनने वाले चादर, गद्दे, तौलिये, तकिये और अन्य उत्पाद देशभर में लोकप्रिय हैं। ऐसे में बागपत के इन छोटे कारोबारों में बढ़ोतरी की संभावना लगाई जा रही है। इन उत्पादों को दिल्ली तक लाना पहले से आसान हो जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026