---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: इस एक्सप्रेसवे के बाद बदल जाएगा उत्तर भारत का ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, बागपत, शामली में आएगी रोजगार की बाढ़

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित और खूबसूरत एक्सप्रेसवे से एक जहां जानवरों की आवाज के साथ खूबसूरत पहाड़ भी दिखाई देंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 24, 2026 3:36 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: देश के सबसे चर्चित और खूबसूरत एक्सप्रेसवे से एक जहां जानवरों की आवाज के साथ खूबसूरत पहाड़ भी दिखाई देंगे। हम बात करें रहे है Delhi Dehradun Expressway के बारे में जो कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रही है। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बता दें अभी दिल्ली से देहरादून जाने में करीब 6-7 घंटे का समय लगता है, लेकिन एक्सप्रेसवे के खुलते ही यह दूरी 2 से 2.5 घंटे की रह जाएगी। यह कहना गलत नहीं होगा कि इसके शुरू होते ही उत्तर भारत का ट्रांसपोर्ट नेटवर्क बदल जाएगा।

Delhi Dehradun Expressway साबित होगा गेमचेंजर

माना जा रहा है कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने से उत्तर भारत का ट्रांसपोर्ट सिस्टम पूरी तरह से बदल जाएगा। बता दें कि दूरी कम होने से दिल्ली और एनसीआर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आना जाना और आसान हो जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली से देहरादून जाने वाले के लिए यह रूट काफी फायदा पहुंचाएगा। इसके शुरू होने से रियल सेक्टर में जबरदस्त तेजी आने की उम्मीद है। गाजियाबाद, सहारनपुर, बागपत जैसे जगहों पर प्रॉपर्टी के दामों में इजाफा होगा।

साथ ही वीकेंड पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक देहरादून, मसूरी और आसपास के जगहों पर छुट्टी मनाने जा सकेंगे। अगर लंबाई की बात करें तो तो यह एक्सप्रेसवे करीब 212 किलोमीटर लंबा है। सबसे खास बात है एक्सप्रेसवे के एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है।। यानि नीचे से जानवरों की आवाजाही होगी, और ऊपर से गाड़ियों का आवागमन होगा।

बागपत, शामली जैसे शहरों में आएगी रोजगार की बाढ़

गौरतलब है कि Delhi Dehradun Expressway के खुलने से कई शहरों को जबरदस्त फायदा पहुंचने की उम्मीद है। जिसमे गाजियाबाद, सहारनपुर, बागपत, शामली मुजफ्फरनगर समेत कई शहरों में विकास के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। एक्सप्रेसवे पर कई जगहों पर पेट्रोल पंप, होटल, रेस्टोरेंट का निर्माण किया जाएगा।

जहां बड़ी संख्या में लोगों के होने की उम्मीद है। इसके अलावा ऑटो, टैक्सी स्टैंड शुरू होने से भी लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कुल मिलाकर यह एक्सप्रेसवे कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 10, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 10, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 10, 2026

Nashik News

अप्रैल 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 10, 2026