---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway से सीधे जुड़ेगा Delhi Katra Expressway! मेरठ, सहारनपुर समेत इन जिलों को मिल सकता है बंपर फायदा

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को Delhi Katra Expressway के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इससे मेरठ, सहारनपुर समेत इन जिलों को बंपर फायदा मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 2, 2025 1:57 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: बस कुछ महीनों का इंतजार और, फिर दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पूरी तरह से खुल जाएगा। जी हां, दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर लगभग निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ऐसे में कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह एक्सप्रेसवे आने वाले थोड़े समय में लोगों के लिए खोला जा सकता है। इस एक्सप्रेसवे का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच एक खास जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को Delhi Katra Expressway के साथ कनेक्ट करने की योजना है। ऐसे में दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे का भी निर्माण कार्य तेज रफ्तार से चल रहा है।

Delhi Dehradun Expressway से लिंक होगा दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे!

लीक खबरों के मुताबिक, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को Delhi Katra Expressway के साथ लिंक करने किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इससे लाखों लोगों को फायदा होने की संभावना है। दोनों एक्सप्रेसवे दिल्ली से लिंक होंगे, तो ऐसे में दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे के बाद दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहन लेकर जा सकते हैं। ऐसे में जम्मू से लेकर देहरादून तक कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी। इसके साथ इन एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को कई तरह के फायदे होने की संभावना है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे और दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे से इन जिलों को होगा फायदा

जानकारी के अनुसार, Delhi Dehradun Expressway और Delhi Katra Expressway के कनेक्ट होने से यूपी और हरियाणा के कई जिलों को लाभ मिल सकता है। इसमें मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फनगर और शामली शामिल है। वहीं, हरियाणा का जिंद, सोनीपत, झज्जर, रोहतक और अंबाला जिला भी इससे लाभ प्राप्त कर सकता है। इन दोनों एक्सप्रेसवे के किनारे लगने वाली जमीन के दाम तेजी से आसमान छू सकती है। साथ ही निवेश से लेकर रोजगार तक के नए अवसर मिल सकते हैं।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे और दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे का रुट

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे की शुरुआत दिल्ली से होकर गाजियाबाद, मेरठ बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फनगर, रुड़की, हरिद्वार और देहरादून पर समाप्त होगी। वहीं, दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे दिल्ली के बाद झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, करनाल, कैथल, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, गुरुदासपुर, पटियाला, संगरूर, मलेरकोटला, अमृतसर और कटरा तक जाएगा।

Delhi Dehradun Expressway Opening Date

2 राज्य और दिल्ली को आपस में कनेक्ट करने वाला दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे जल्द ही पूरी तरह से खुल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने की डेट जुलाई 2025 बताई जा रही है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे और दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे को सीधे कनेक्ट किया जाएगा या नहीं, इस बारे में अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026