---Advertisement---

Delhi Development Authority: दिल्ली में मात्र 11 लाख में खरीदे अपने सपनों का घर, राजधानी के इन प्राइम लोकेशन पर डीडीए दे रहा है फ्लैट; जानें सबकुछ

Delhi Development Authority: डीडीए 1500 से अधिक रेडी-टू-मूव इन फ्लैट्स लेकर आया है। जिसकी बुकिंग 7 नवंबर 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 31, 2025 2:52 अपराह्न

Delhi Development Authority
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Development Authority: अगर आप भी राजधानी दिल्ली के किसी प्राइम लोकेशन पर बेहद सस्तें दामों पर अपना घर लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल डीडीए यानि (दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी) 1500 से अधिक रेडी-टू-मूव इन फ्लैट्स लेकर आया है। जिसकी बुकिंग 7 नवंबर 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा इसकी इन फ्लैटों की कीमत भी काफी सस्ती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

दिल्ली में मात्र 11 लाख में खरीदे अपने सपनों का घर

फ्लैट खरीदने वालो के लिए कुछ शर्तें रखी गई है।

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उसे वयस्कता प्राप्त कर लेनी चाहिए, अर्थात, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक आवेदक की आयु 18 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए और वह अनुबंध करने के लिए कानूनी रूप से सक्षम होना चाहिए।
  • दिल्ली में किसी भी भूमि/निर्मित संपत्ति के स्वामित्व के संबंध में कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
  • ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के साथ-साथ संयुक्त/सह-आवेदक की पारिवारिक आय 10 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, यदि दोनों परिवारों को अलग-अलग माना जाता है। इस खंड के लिए पारिवारिक आय में आवेदक और उसके/उसकी जीवनसाथी, यदि विवाहित हैं, की आय शामिल है।
  • आवेदक को केवल ‘आवेदन पत्र’ में ही आवेदक के नाम से किसी भी बैंक में अपने बचत खाते का विवरण देना चाहिए।
  • आवेदक के पास आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवंटित स्थायी खाता संख्या (पैन) होना चाहिए और उसे आवेदन पत्र में उद्धृत किया जाना चाहिए।

कैसे करें अप्लाई

इच्छुक व्यक्तियों को डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in या
https://eservices.dda.org.in पर जाकर पैन और अन्य विवरणों का उपयोग करके लॉगिन क्रेडेंशियल बनाने होंगे और उसी से लॉगिन करके 2,500/- रुपये (जीएसटी सहित) का भुगतान करके डीडीए जन साधारण आवास योजना 2025 (एफसीएफएस) के लिए खुद को पंजीकृत करना होगा। यह राशि ऑनलाइन भुगतान की जानी है और वापस नहीं की जाएगी।

पंजीकरण 11.09.2025 से शुरू होगा। जिन आवेदकों ने पहले ही एफसीएफएस में पंजीकरण करा लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी। बता दें कि ये फ्लैट्स रोहिणी सेक्टर 34-35, शिवाजी मार्ग-मोतीनगर, नरेला, रामगढ़ कॉलोनी में स्थित है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026