---Advertisement---

Delhi Flood Alert: कुदरत का कहर या इंसानी लापरवाही? यमुना ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, हजारों लोग हुए प्रभावित; जानें खबर

Delhi Flood Alert: राजधानी दिल्ली डूबने वाली है? जी हां, यमुना नदी के जलस्तर ने 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया है और हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 4, 2025 11:13 पूर्वाह्न

Delhi Flood Alert
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Flood Alert: पहाड़ी राज्यों में तबाही मचाने के बाद अब मैदानी इलाकों में भी नदियां कहर बरपाने के लिए तैयार है। राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली के कई निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। इस वजह से दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है। यह तो आप जानते ही होंगे कि राजधानी में पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। इसके साथ हरियाणा से भी भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिस वजह से यमुना खतरे के निशान को पार कर चुकी है। ऐसे में सवाल है कि यमुना नदी का इतना जलस्तर क्या कुदरत का कहर है या इंसानी लापरवाही?

Delhi Flood Alert: यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात तक दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 207.39 मीटर को पार गया था। साल 2013 में यमुना 207.32 मीटर के निशान को पार किया था। ऐसे में यमुना नदी ने अपने 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। वहीं, जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह तक यमुना नदी का जलस्तर 207.48 मीटर हो गया है। उधर, दिल्ली सरकार ने राजधानी में किसी भी कठिन स्थिति से निपटने के लिए निचले इलाकों में बचाव टीमों को तैनात कर दिया है। साथ ही जिन इलाकों में पानी भर गया है, वहां से लोगों को निकालने का कार्य जारी है।

दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी के बाद कई इलाकों में तैनात की गई एनडीआरएफ की टीमें

लगातार बारिश और पहाड़ी राज्यों से आने वाले पानी की वजह से Delhi Flood Alert जारी है। बाढ़ की वजह से दिल्ली के निचले इलाकों में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। दिल्ली सरकार ने प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में ठहराने का इंतजाम किया है। बताया जा रहा है कि झड़ौदा कलां और नजफगढ़ जैसे प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी तक लगभग 2000 लोगों को सेफ जगह पर शिफ्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक, राहत और बचाव की टीमों को दिल्ली के कई इलाकों में तैनात किया गया है। मयूर विहार, यमुना बाजार, बदरपुर, यमुना नदी के पास बने लोहे के पुल के नजदीक और जैतपुर गांव में एनडीआरएफ की टीमों को तैनात कर दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026