---Advertisement---

Delhi Flood: दिल्ली में संकट बरकरार, बारिश बिगाड़ सकती है हालत, येलो अलर्ट हुआ जारी

Delhi Flood: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से हालात पहले ही बिगड़ चुके हैं। वहीं बारिश को लेकर अब येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 15, 2023 11:04 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 17, 2023 2:28 अपराह्न

Delhi Flood
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Flood: दिल्ली में बाढ़ के खतरे के बाद दिल्ली वासियों के लिए एक और बुरी खबर आई है। शनिवार को भले ही उफनती यमुना के शांत होने के संकेत दिख रहे हैं, लेकिन मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। फिलहाल, यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। यमुना 207.62 मीटर पर बह रही है, जो अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है।

यमुना न तोड़े सारे रिकॉर्ड

इस सप्ताह की शुरुआत में यमुना का जल स्तर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। जिसके बाद दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों आईटीओ, आयकर कार्यालय, कश्मीरी गेट, सुप्रीम कोर्ट में बाढ़ आ गई थी। इन क्षेत्रों में बीते तीन दिनों से पानी भरा हुआ है। तीन दिन पहले 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शनिवार सुबह 7 बजे दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटकर 207.62 मीटर पर आ गया है। शुक्रवार रात 11 बजे यमुना का जलस्तर 207.98 मीटर पर था। यमुना का जलस्तर कम होने पर गुरुवार से बंद पड़े ओखला जल शोधन संयंत्र को खोल दिया गया है।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट फिर शुरू

यमुना का जलस्तर घटने के बाद ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को फिर शुरू कर दिया गया है। यंत्र को फिर से शुरू करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर शनिवार दोपहर तक यमुना नदी का जल स्तर 207.7 मीटर तक कम हो जाता है तो वजीराबाद और चंद्रावल में अन्य दो जल उपचार संयंत्रों को भी फिर से शुरू किया जाएगा।

दिल्ली में पानी का संकट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए संकट अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी जारी की है। क्षेत्रीय मेट्रोलॉजिकल सेंटर ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026