---Advertisement---

Delhi LG on AAP Govt.: ‘रोज गिराती यह पत्ते मेरे, लेकिन फिर भी हवाओं से टूटते नहीं हैं रिश्ते मेरे’

Delhi LG on AAP Govt: एलजी वीके सक्सेना ने शायराना अंदाज में सरकार और राजनिवास के बीच के रिश्ते को बताया। एलजी ने क्या कहा यहां जानिए।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 17, 2023 1:05 अपराह्न | Updated: मार्च 17, 2023 2:11 अपराह्न

Delhi LG on AAP Gpvt
Follow Us
---Advertisement---

Delhi LG on AAP Govt: दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच के रिश्ते किसी से नहीं छुपे हैं। आज यानी शुक्रवार से दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। बजट सत्र में आज उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अभिभाषण दिया। इस दौरान सक्सेना ने दिल्ली की आप सरकार की जमकर तारीफ (Delhi LG on AAP Govt) की। उन्होंने कहा कि सरकार के सामने कई बाधाएं है, लेकिन उसके बाद कई मामलों में सरकार ने बहुत अच्छे काम किए हैं।

ये हमारी सरकार… (Delhi LG on AAP Govt)

वहीं, सीएम केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच के रिश्ते को लेकर भी सक्सेना ने अपनी बात रखी। उन्होंने शायराना अंदाज में दोनों के बीच के कड़वाहट भरे रिश्तों को पेश किया। सक्सेना ने कहा कि ‘इसमें कोई शक नहीं है कि बोलने की कुछ मर्यादाएं होती हैं। ये मर्यादाएं टूटी भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक बात कहना चाहूंगा जो पेड़ ने हवा के लिए कही है। रोज गिराती यह पत्ते मेरे, लेकिन फिर भी हवाओं से टूटते नहीं हैं रिश्ते मेरे। ये हमारी सरकार है, रिश्ते कैसे टूटेंगे?’

ये भी पढ़ें: Delhi: Dr. Shelly Oberoi बोलीं- केजरीवाल सरकार हर वादे को करेगी पूरा, आवारा जानवरों से निजात के लिए विश्वस्तरीय मॉडल होगा लागू

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम

एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे काम किए हैं। दिल्ली में दसवीं और बारहवीं का शानदार परिणाम आया है। उन्होंने दिल्ली की आप सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने डीबीएसई बोर्ड की स्थापना की है। साथ ही दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के दूसरे चरण का काम भी पूरा हो गया है।

आप सरकार ने किया अच्छा काम

सक्सेना ने कहा कि सरकार ने वृद्धजनों के लिए भी अच्छा काम किया है। सरकार सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए भी अच्छा काम कर रही है। सरकार सामाजिक सुरक्षा और कल्याण और वृद्धावस्था सहायता योजना के तहत 4.08 लाख रुपए की पेंशन दी है। सरकार महिलाओं को लेकर भी अच्छा काम कर रही है।

बीजेपी विधायकों का हंगामा

बता दें, जब दिल्ली के उप राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आप के कई विधायक सदन में मौजूद रहे. इस दौरान भाजपा विधायकों ने हंगामा भी किया, जिसे सदन से बाहर कर दिया गया।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026