---Advertisement---

Delhi Lok Adalat 2026: हजारों का चालान चुटकियों में होगा माफ! इन अदालतों में होगी सुनवाई; तुरंत करें ये काम; जानें सबकुछ

Delhi Lok Adalat 2026 में ट्रैफिक चालान से राहत पाने का मौका। किन अदालतों में होगी सुनवाई और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 6, 2026 4:02 अपराह्न

Delhi Lok Adalat 2026
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Lok Adalat 2026: अगर आप भी दिल्ली में रहते है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल दिल्ली लोक अदालत 10 जनवरी 2026 को लगने जा रही है। इसकी जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। बताते चले कि दिल्ली लोक अदालत 2026 की सुनवाई 7 कोर्ट में की जाएगी, यानि अगर आपका भी हजारों का चालान है, तो उसे खत्म करने का यह आपके के पास सुनहरा मौका है। आप चुटकियों में अपना चालान माफ करवा सकते है। चलिए आपको बताते है दिल्ली लोक अदालत 2026 पंजीकरण प्रक्रिया समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

Delhi Lok Adalat 2026 के पात्र चालान कौन से है?

अगर पात्र चालान की बात करें तो दिल्ली लोक अदालत 2026 के तहत मामूली ट्रैफिक उल्लंघन, जिसमे बिना हेलमेट गाड़ी चालाना, सीट बेल्ट नहीं पहनना, रेड लाइट, पार्किंग नियमों का उल्लंघन करना शामिल है।

इसके अलावा चेक बाउंस, बिजली/पानी/यूटिलिटी बिल विवाद, परिवारिक विवाद जैसे चालानों का भी निपटारा किया जाएगा।

दिल्ली लोक अदालत 2026 कब लग रही है?

दिल्ली लोक अदालत 2026 शेड्यूल की बात करें तो ये 10 जनवरी को लगेगी। साथ ही दिल्ली के 7 कोर्ट में निपटारा किया जाएगा, जिसमे पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका, राउस ऐवन्यू कोर्ट शामिल है।

दिल्ली लोक अदालत के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in/notice/lokadalat पर जाएं। हालांकि यह लिंक सुबह 10 बजे खुलती है और प्रतिदिन चालान डाउनलोड की लिमिट 45000 है। इसके बाद लिंक अपने आप बंद हो जाएगी। फिर अगले दिन सुबह 10 बेजे यह प्रक्रिया शुरू होगी।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म दिखेगा, जिसमे आपको अपनी जानकारी, वाहन नंबर, चालान संख्या और चालानों की सूची दर्ज करनी होगी, और फिर सबमिट करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद टोकन और अपॉइंटमेंट लेटर डाउनलोड करें।
  • अदालत परिसर में प्रिंटिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए नोटिस/चालान का प्रिंटआउट साथ ले जाना अनिवार्य है।

आवेदन करते वक्त इन बातों को ना करें इग्नोर – Delhi Lok Adalat 2026

यह लिंक 5.01.2026 को सुबह 10 बजे सक्रिय हो जाएगा। प्रतिदिन अधिकतम 45000 चालान/नोटिस डाउनलोड किए जा सकते हैं। कुल मिलाकर 180000 चालान/नोटिस डाउनलोड करने की सीमा है। सभी नोटिस/नोटिस दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट से डाउनलोड किए जाने हैं। चालान डाउनलोड करने से पहले चेक कर लें कि आप दिल्ली लोक अदालत 2026 के लिए पात्र है या नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026