---Advertisement---

Delhi Mayor Election: अब 16 फरवरी को होगा दिल्ली मेयर का चुनाव, एलजी ने दिल्ली सरकार के प्रस्ताव पर लगाई मुहर

Delhi Mayor Election: दिल्ली में होने वाले मेयर चुनाव को लेकर अब ग्रहण छंटता हुआ दिखाई पड़ रहा है। दिल्ली के उपराज्याल विनय सक्सेना ने चुनाव को लेकर बड़ी बैठक की। इस बैठक के बाद उपराज्यपाल ने एमसीडी में मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी, सदस्यों को लेकर चुनाव के तारीख की घोषणा की। बताया जा ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 12, 2023 12:35 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 12, 2023 1:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mayor Election: दिल्ली में होने वाले मेयर चुनाव को लेकर अब ग्रहण छंटता हुआ दिखाई पड़ रहा है। दिल्ली के उपराज्याल विनय सक्सेना ने चुनाव को लेकर बड़ी बैठक की। इस बैठक के बाद उपराज्यपाल ने एमसीडी में मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी, सदस्यों को लेकर चुनाव के तारीख की घोषणा की। बताया जा रहा है कि 3 बार की नाकाम कोशिश के बाद अब 16 फरवरी को चुनाव करवाए जाने को लेकर उपराज्यपाल की तरफ से मंजूरी दी गई है।

इससे पहले भी सदन में तीन बार चुनाव को लेकर बैठक की गई थी लेकिन विपक्ष के हंगामें के बाद चुनाव टाल दिया गया था। ऐसे में 13 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले ही उपराज्यपाल ने इसके तारीखों की घोषणा कर दी है। दिल्ली सरकार की तरफ से कई बार एलजी के पास चुनाव करवाए जाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर अब एलजी ने भी अपनी मुहर लगा दी है। वहीं अब इस चुनाव को लेकर डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी ने भी अपनी सहमती जताई है और जल्द से जल्द चुनाव करवाने के लिए कहा है।

MCD सदन तीन बार मेयर चुनाव को लेकर दिखा विफल

दिल्ली में मेयर के चुनाव को लेकर अब सरगर्मी तेज हो गई है। एमसीडी सदन अभी तक इस चुनाव को करवाने को लेकर तीन बार विफल रहा है। ऐसे में अब यह संभावना जताई जा रही है कि 16 फरवरी को मेयर का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा। मेयर चुनाव को लेकर तीन बार बैठक बुलाई गई है, जिसमें हर बार हंगामें की वजह से इसे स्थगित कर दिया जाता है। इससे पहले 6 फरवरी को मेयर चुनाव को लेकर बैठक हुई, जिसमें जीते हुए पार्षदों के चुनाव देने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया था। वहीं आम आदमी पार्टी इस चुनाव को लेकर बीजेपी पर कई तरह के आरोप लगा रही है।

ये भी पढ़ेंः Gautam Adani मामले पर वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- भारत की अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ा है कोई असर

अदालत की निगरानी में हो चुनाव

आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर मेयर चुनाव को लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं का कहना हैं कि मेयर का चुनाव अदालत की निगरानी में होना चाहिए। इसके लिए पार्टी ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया था, जिस पर 13 फरवरी को सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ेंःBageshwar Dham:आचार्य बालकृष्ण के साथ हिमालय में दिखे महंत धीरेंद्र, बोले- ’13 से 19 फरवरी तक होगा एक महायज्ञ’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026