---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway से लिंक होगा KMP Expressway, नोएडा, गाजियाबाद के साथ इन जिलों को हो सकता है सीधा फायदा, जानें लेटेस्ट अपडेट

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को KMP Expressway के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के साथ इन जिलों को सीधा फायदा हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 3, 2025 3:11 अपराह्न

Delhi Mumbai Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली से अन्य शहरों को कनेक्ट करने के लिए कई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की काफी चर्चा है। अगर आप भी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के खुलने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है। लेटेस्ट अपडेट से से दिल्ली-एनसीआर वासियों को काफी फायदे होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, KMP Expressway को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ लिंक किया जाएगा। ऐसे में केएमपी एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और सोहना को इससे सीधा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Delhi Mumbai Expressway से लिंक होगा केएमपी एक्सप्रेसवे

कई हालिया खबरों में बताया जा रहा है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को केएमपी एक्सप्रेसवे के साथ दिल्ली के कालिंदीकुज में जोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि यह दोनों एक्सप्रेसवे डीएनडी यानी दिल्ली नोएडा डॉयरेक्ट रोड के जरिए आपस में कनेक्ट होंगे। इसके बाद यह कालिंदीकुज से जुड़ेगा, फिर फरीदाबाद से सोहना तक जाएगा। बताया जा रहा है कि केएमपी एक्सप्रेसवे लगभग 135 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे होगा।

इसकी शुरुआत दिल्ली से होकर दिल्ली के चारों तरफ एक रिंग रोड बनाएगी। यह रोड लगभग हरियाणा में लगेगा। मगर इससे नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को भी फायदा हो सकता है। केएमपी एक्सप्रेसवे को 6 लेन के साथ तैयार किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे सोनीपत, खरखौदा, बहादुरगढ़, झज्जर, मानेसर, नूंह, सोहना, हथीन और पलवल पर जाकर समाप्त होगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि केएमपी एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली के चारों ओर ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल का जाल बन जाएगा। ऐसे में दिल्ली को भारी ट्रैफिक जाम से लाभ मिलने की संभावना है।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे कनेक्ट होकर देंगे लोगों को बड़ी राहत

माना जा रहा है कि Delhi Mumbai Expressway के साथ KMP Expressway लिंक होने पर दिल्ली-एनसीआर को ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकती है। साथ ही फरीदाबाद और सोहना के लोग भी आसानी से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे तक का सफर आसानी से पूरा कर सकेंगे। वर्तमान में नोएडा, गाजियाबाद के लोगों को फरीदाबाद और सोहना तक ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है।

मगर माना जा रहा है कि केएमपी एक्सप्रेसवे के साथ दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे कनेक्ट होने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। लगभग 1350 किलोमीटर लंबा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे साल के अंत तक शुरू हो सकता है। कई खबरों में बताया जा रहा है कि दोनों एक्सप्रेसवे को फेस्टिव सीजन तक लिंक किया जा सकता है। फिलहाल इस संबंध में अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026