---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway जयपुर-अजमेर की मार्बल इंडस्ट्री को पहुंचाएगा फायदा! टाइम की बचत के साथ कारोबारियों को हो सकते हैं कई लाभ

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए जयपुर-अजमेर की मार्बल इंडस्ट्री को काफी फायदा होने की संभावना है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए कारोबारियों को कई लाभ हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 22, 2025 3:56 अपराह्न

Delhi Mumbai Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Mumbai Expressway: देश में इस वक्त कई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। मगर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की इन दिनों सबसे अधिक चर्चा हो रही है। इसके पीछे की वजह भी साफ है कि यह एक्सप्रेसवे इंजिया के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे से राजस्थान के दो प्रमुख शहरों की किस्मत चमक सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जयपुर-अजमेर की। आपकी जानकारी में इजाफा करने के लिए बता दें कि जयपुर-अजमेर मार्बल इंडस्ट्री के लिए काफी मशहूर हैं। इस एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद जयपुर-अजमेर की मार्बल इंडस्ट्री काफी तेज गति से विकास कर सकती है।

Delhi Mumbai Expressway से जयपुर-अजमेर की मार्बल इंडस्ट्री को होगा फायदा

इस साल की शुरूआत से ही दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के खुलने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह एक्सप्रेसवे अक्तूबर 2025 तक पूरी तरह से खुल सकता है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद जयपुर-अजमेर की मार्बल इंडस्ट्री नए आसमान पर जा सकती है। वर्तमान समय में जयपुर-अजमेर से दिल्ली-एनसीआर तक मार्बल पहुंचाने में काफी अधिक समय लगता है।

मगर इस एक्सप्रेसवे से जयपुर-अजमेर संगमरमर उद्योग को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। जयपुर-अजमेर में काफी ज्यादा मात्रा में संगमरमर की नक्काशी का काम होता है। कारीगर नक्काशी का काम करने के बाद देवी-देविताओं की मूर्तियां बनाते हैं। साथ ही घरों में इस्तेमाल होने वाले कई कीमती सामान भी तैयार किए जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे मार्बल उद्योग से जुड़े कारोबारियों को अपना व्यापार बढ़ाने का गोल्डन चांस दे सकता है।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से बेहतर होगी जयपुर-अजमेर तक की कनेक्टिविटी

जयपुर-अजमेर का मार्बल देशभर में भेजा जाता है। ऐसे में Delhi Mumbai Expressway के जरिए देश के अन्य कोनों तक मार्बल पहुंचाने में मदद कर सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह एक्सप्रेसवे देश के लंबे एक्सप्रेसवे के तौर पर बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए मार्बल या संगमरमर उद्योग का कच्चा सामान एक से दूसरी जगह तक पहुंचाने में टाइम की बचत हो सकती है।

इतना ही नहीं, यह एक्सप्रेसवे जयपुर-अजमेर से कनेक्ट होगा। ऐसे में यहां रहने वाले और इन शहरों में आने वाले पर्यटकों को भी काफी अधिक लाभ और सुगमता मिल सकती है। यही वजह है दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे खुलने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। यह एक्सप्रेसवे 1350 किलोमीटर लंबा बताया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली से जयपुर मात्र 2.5 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। वहीं, अजमेर तक जाने में भी मौजूदा समय से काफी कम टाइम लगने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026