Delhi Murder Case: दिल्ली के कैलाश हिल्स में हुई एक सनसनीखेज वादरदात को लेकर देश भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 23 वर्षीय राहुल मीणा ने जिस बर्बरता के साथ आईआरएस ऑफिसर की बेटी की हत्या की है, उसको लेकर मानवता शर्मसार है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने चुपके से घर में दाखिल होने के बाद युवती से पैसों की डिमांड की।
युवती के नकारने के बाद आरोपी ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटा। इसके बाद बर्बरता के साथ रेप किया और गला घोंटकर हत्या कर दी। दिल्ली मर्डर केस के आरोपी को पुलिस ने 4 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी के परिजनों से पूछताछ कर नए राज़ उगलवाने की कोशिश कर रही है।
Delhi Murder Case में आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की तैयारी
साकेत कोर्ट द्वारा पुलिस को दिल्ली मर्डर केस के आरोपी राहुल मीणा की रिमांड दी गई है। पुलिस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को अलवर ले गई है। इससे इतर घटनास्थल का मुआयना भी किया गया है। पुलिस अब 23 वर्षीय राहुल मीणा के पिता औक गुरुग्राम में रहने वाले उसके चाचा के साथ पूछताछ की तैयारी में है। इस दौरान कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।
आरोपी के परिजनों से कथित तौर पर उसके फोन की लत और जुए की आदतों के बारे में पूछताछ हो सकती है। खबरों की मानें तो सट्टेबाजी के चक्कर में राहुल मीणा पर करीब 7 लाख रुपए का कर्ज था। यही वजह थी कि आरोपी अलवर छोड़ दिल्ली भागा फिर रहा था। इसी क्रम में वो कैलाश हिल्स स्थित आईआरएस अफसर के आवास पर पहुंचा और घटना को अंजाम दिया।
पैसे की डिमांड, घसीटा और रेप कर उतारा मौत के घाट!
कर्ज में डूबा आरोपी राहुल मीणा बुधवार की सुबह कैलाश हिल्स पहुंचा जहां वो चुपके से आईआरएस अफसर के घर में दाखिल कर गया। वहां अफसर की बिटिया अकेली थी। आरोपी ने पहले उससे पैसों की डिमांड की। फिर उस पर हमला बोल दिया और उसे सीढ़ियों पर घसीटा। इतना ही नहीं, राहुल मीणा ने मृतिका का रेप भी किया है ऐसे आरोप लगे हैं।
इसके बाद आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मृतिका के माता-पिता जब घर लौटे तब बिटिया की पार्थिव शरीर देख हो-हल्ला मचाया। इधर आरोपी ने द्वारका पहुंच एक होटल में कमरा लिया। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही उसे पकड़ लिया और अब कोर्ट के निर्देशानुसार 4 दिन की रिमांड पर हिरासत में भेजा गया है। अब देखना होगा कि इस प्रकरण में आगे क्या होता है।
