---Advertisement---

Delhi NCR News: खुशखबरी! नजफगढ़ रोड के चौड़ीकरण से आसान होगा सफर, यात्रियों को मिलेगा भरपूर फायदा; जानें डिटेल

Delhi NCR News: राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के कई प्रमुख शहर जुड़े हुए हैं। सड़के ही दिल्ली व एनसीआर के विभिन्न शहरों में जुड़ाव की एक माध्यम हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 17, 2024 12:35 अपराह्न

Delhi NCR News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi NCR News: राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के कई प्रमुख शहर जुड़े हुए हैं। सड़के ही दिल्ली व एनसीआर के विभिन्न शहरों में जुड़ाव की एक माध्यम हैं। ऐसे में मार्ग व्यवस्था दुरुस्त रहे तो लोगों का सफर आसान होने के साथ कनेक्टिविटी बेहतर रहती है और यात्रियों को इससे भरपूर फायदा मिलता है।

दिल्ली-गुरुग्राम के बीच भी कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास हो रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली व गुरुग्राम को जोड़ने वाली नजफगढ़ रोड के चौड़ीकरण की योजना बन रही है जिसके तहत ये रोड दिल्ली में भी 6 लेन का हो सकेगा। इस परियोजना के लिए हरियाणा और दिल्ली की सरकार मिलकर काम कर रही है। दावा किया जा रहा है कि नजफगढ़ रोड के चौड़ीकरण के साथ ही यात्रियों का सफर आसान हो सकेगा और लोग इससे अपने समय की बचत भी कर सकेंगे।

बेहतर होगी कनेक्टिविटी

दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाली नजफगढ़ रोड के चौड़ीकरण के बाद केनेक्टिविटी और बेहतर हो सकेगी। बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम इलाके में इस सड़क की चौड़ाई 75 मीटर है, जबकि दिल्ली में आते ही सड़क 20 मीटर की चौड़ाई के साथ दो लेन में हो जाती है जिससे यात्रियों को जाम समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दिल्ली के हिस्से में भी नजफगढ़ रोड को चौड़ा करने की दिशा में दिल्ली व हरियाणा सरकार संयुक्त रुप से प्रयास करती नजर आ रही है जिससे कि कनेक्टिविटी और बेहतर हो सके।

यात्रियों को मिलेगा फायदा

दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाली नजफगढ़ रोड के चौड़ीकरण से यात्रियों को भरपूर फायदा मिल सकेगा। इससे यात्री अपने समय की बचत कर सकेंगे और साथ ही जाम से मुक्ति मिलने के कारण उनका सफर आसान हो सकेगा।

दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाली नजफगढ़ रोड के चौड़ीकरण से मुख्यत: गुरुग्राम के सेक्टर 99ए से लेकर 115 तक रिहायशी सोसाइटियों व गांव दौलताबाद, चौमा, धनवापुर, धर्मपुर, बसई, खेड़की माजरा, धनकोट के अलावा दिल्ली के गांव राघोपुर, बिजवासन, नजफगढ़ एरिया के लोगों को फायदा पहुंचेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 25, 2026

MCD

सितम्बर 25, 2026

कल का मौसम 25 September 2026

सितम्बर 24, 2026

Rain Alert 25 September 2026

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026