---Advertisement---

Delhi News: डीडीए कर्मयोगी आवास योजना के तहत चैत्र नवरात्रि में करें अपने सपनों का घर; राजधानी के इन प्राइम लोकेशन पर मिल रहा है रेडी टू मूव फ्लैट; जानें डिटेल

Delhi News: दिल्ली में अपना सपनों का घर लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। डीडीए की तरफ से डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 19, 2026 3:35 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: अगर आप भी दिल्ली में अपना सपनों का घर लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल डीडीए यानि ( दिल्ली विकास प्राधिकरण) द्वारा कर्मयोगी आवास योजना के तहत रेडी टू मूव घर दिया जा रहा है। दरअसल इसकी जानकारी खुद डीडीए ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की गई है। बता दें कि इसकी बुकिंग 26 मार्च 2026 यानि चैत्र नवरात्रि पर शुरू हो रही है। वहीं इस यह स्कीम 31 मार्च 2026 को बंद हो जाएगी। यानि आवेदकों के पास केवल 11 दिन का समय बचा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नरेला में खरीदे मनचाहा फ्लैट – Delhi News

डीडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “इस राम नवमी पर, अपने सपनों के घर के साथ एक नया अध्याय शुरू करें! डीडीए कर्मयोगी आवास योजना 2025 के तहत 936 अतिरिक्त फ्लैट 25% की विशेष छूट के साथ उपलब्ध हैं।

75% फ्लैट पहले ही बुक हो चुके हैं! शुरुआत 26 मार्च, दोपहर 12 बजे, अभी आवेदन करें। मौका न चूकें! योजना की अंतिम तिथि: 31 मार्च, 2026 है”। इसके अलावा 26 प्रतिशत की विशेष छूट। 936 अतिरिक्त फ्लैट लॉन्च किए गए,
पॉकेट-6 सेक्टर A1-A4, रेडी टू मूव फ्लैट है।

कर्मयोगी आवास योजना के लिए योग्ता

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु वयस्कता की आयु प्राप्त हो चुकी होनी चाहिए, अर्थात् आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक उसकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और वह कानूनी रूप से अनुबंध करने में सक्षम होना चाहिए।
  • आवेदक सेवारत या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी होना चाहिए, जिसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू), सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी), स्थानीय निकाय, स्वायत्त निकाय, विश्वविद्यालय और इसी तरह के संस्थानों के कर्मचारी शामिल हैं।
  • दिल्ली या अन्य किसी स्थान पर किसी भी प्रकार की भूमि/निर्मित संपत्ति के स्वामित्व पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
  • साथ ही, किसी भी श्रेणी के एक से अधिक मकान और विभिन्न श्रेणियों के कई मकान पात्र व्यक्तियों द्वारा बिना किसी प्रतिबंध के खरीदे जा सकते हैं।
  • आवेदक को आवेदन पत्र में केवल अपने नाम से किसी भी बैंक में अपने बचत खाते का विवरण देना चाहिए।
  • आवेदक को आवेदन पत्र में केवल अपने नाम से किसी भी बैंक में खुले अपने बचत खाते का विवरण देना चाहिए।
  • आवेदक के पास आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवंटित स्थायी खाता संख्या (पैन) होनी चाहिए और इसका उल्लेख आवेदन पत्र में करना अनिवार्य है।
  • यह सलाह दी जाती है कि यदि कोई सह-आवंटी हो, तो उसे आवेदन चरण में ही शामिल कर लिया जाए, न कि बाद में।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक व्यक्तियों को डीडीए के आवास पोर्टल (https://eservices.dda.org.in) पर जाना होगा,
पैन और अन्य विवरणों का उपयोग करके लॉगिन क्रेडेंशियल बनाना होगा, और फिर लॉगिन करके डीडीए कर्मयोगी आवास योजना 2025 के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा।
इसके लिए उन्हें 2,500/- रुपये (जीएसटी सहित) का भुगतान करना होगा।

यह राशि ऑनलाइन भुगतान की जानी है और अप्रतिदेय है। पंजीकरण 19.12.2025 से शुरू होगा।
आवास पोर्टल पर पहले से पंजीकृत आवेदकों को पंजीकरण शुल्क दोबारा भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

मार्च 19, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 19, 2026

Shashi Tharoor

मार्च 19, 2026

Mohan Yadav

मार्च 19, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 19, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 19, 2026