---Advertisement---

Delhi News: चर्चित SDM ज्योति मौर्य अब इस बात से परेशान होकर पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला

Delhi News: उत्तर प्रदेश की चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य एक बार खबरों में आ गई है। ज्योति मौर्य ने दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है। जानें क्या है पूरा मामला और एक बार फिर ज्योति मौर्य क्यों कोर्ट पहुंची हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 20, 2023 5:49 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: उत्तर प्रदेश की चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल ज्योति मौर्य ने एक बार फिर दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। ज्योति मौर्य ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके अदालत से मामले पर जल्द सुनवाई करने की मांग की है। उनकी याचिका को जल्दी सुनने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट तैयार हो गया है, ऐसे में अब मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी। जानें क्या है पूरा मामला।

एसडीएम ज्योति मौर्य ने दाखिल की याचिका

ज्योति मौर्य ने दाखिल की गई अपनी याचिका में कहा है कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरों, फेक न्यूज, ऑडियो, वीडियो, मीम्स और गानों समेत कई अन्य चीजों को सोशल मीडिया से हटाया जाए। इन सभी सामग्रियों को सोशल मीडिया से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से हटाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि सोशल मीडिया से ऐसी सामग्रियों को प्रसारित करने से रोकने का निर्देश दिया जाए। आपको बता दें कि इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 सितंबर की सुनवाई करने की तारीख दी थी। हालांकि, ज्योति मौर्य ने इससे पहले ही अपनी याचिका पर सुनवाई करने की मांग की है।

जानें क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि ज्योति मौर्य वाराणसी के चिरईगांव की रहने वाली हैं। ज्योति की शादी यूपी के आजमगढ़ के आलोक के साथ साल 2010 में हुई थी। बीते दिनों आलोक का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी पत्नी ज्योति पर धोखा देने का आरोप लगाता है। आलोक ने कहा कि पत्नी का होमगार्ड कमांडेट मनीष दुबे के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद ज्योति ने पति पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया। वहीं, आलोक ने भी एसडीएम पत्नी ज्योति के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। बता दें कि ज्योति साल 2015 में एसडीएम बन गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अप्रैल 2, 2026

Punjab News

अप्रैल 2, 2026

Punjab News

अप्रैल 2, 2026

Punjab News

अप्रैल 2, 2026

Rain Alert 3 April 2026

अप्रैल 2, 2026

कल का मौसम 3 April 2026

अप्रैल 2, 2026