---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली BJP कार्यालय पर लगी आग, आसमान में उड़ा काला धुंआ; यहां देखें वीडियो

Delhi News: राजधानी दिल्ली के पंडित पंत मार्ग पर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आग लग गई है जिसके कारण काला धुंआ आसमान की ओर उड़ता नजर आया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 16, 2024 5:06 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी दिल्ली के पंडित पंत मार्ग पर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आग लग गई है जिसके कारण काला धुंआ आसमान की ओर उड़ता नजर आया है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से इस संबंध में एक वीडियो जारी किया गया है जिसमे धधकती आग की लपटों को देखा जा सकता है।

ताजा जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अग्निशमन विभाग का दावा है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

आसमान में नजर आया काला धुंआ

राजधानी दिल्ली के पंडित पंत मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आग लगने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। हालाकि अग्निशमन विभाग ने तत्काल रुप से मामले का संज्ञान लेकर दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया ताकि जल्द से जल्द आग की लपटों पर काबू पा ली जाए।

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमे बीजेपी दफ्तर से उठते काले धुंआ को देखा जा सकता है। आग की लपटों के कारण धुंआ लगातार आसमान की ओर उड़ता नजर आ रहा है।

आयकर विभाग के दफ्तर में भी लगी थी आग

राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से इन दिनों आग लगने की खबरें सामने आ ही जा रही हैं। बीते दिनों मंगलवार को ही राजधानी दिल्ली के आईटीओ के समीप स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में भी आग लगने की खबर सामने आई थी। इसके बाद आनन-फानन में अग्निशमन विभाग की ओर से दमकल की गाड़ियां भेजी गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया जा सका था।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

PM Modi

मई 13, 2026

कल का मौसम 13 May 2026

मई 12, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026

कल का मौसम 12 May 2026

मई 11, 2026