---Advertisement---

Delhi News: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बरसी राहत की बूंदे, सड़क पर नजर आई वाहनों की लंबी कतार; देखें वीडियो

Delhi News: राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आज भीषण गर्मी के बीच बारिश दर्ज की गई है। इसके तहत आर के पुरम, सदर बाजार व सुप्रीम कोर्ट परिसर समेत अनेक इलाको में राहत की बूंदे बरसी हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 21, 2024 2:03 अपराह्न | Updated: जून 21, 2024 4:23 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आज भीषण गर्मी के बीच बारिश दर्ज की गई है। इसके तहत आर के पुरम, सदर बाजार व सुप्रीम कोर्ट परिसर समेत अनेक इलाको में राहत की बूंदे बरसी हैं। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बारिश के बाद जल-जमाव व सड़कों पर वाहनों की कतार नजर आई भी देखने को मिला। हालाकि बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है और उन्हें गर्मी से राहत मिलती नजर आई है।

दिल्ली में बरसी राहत की बूंदे

राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाको में बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी दर्ज की जा रही थी। इस दौरान अधिकतम तापमान का आंकड़ा लगातार 42 से 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा था। हालाकि इसी बीच आज दिल्ली में राहत की बूंदे बरसी हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकी है।

दिल्ली के आर के पुरम इलाके से एक वीडियो सामने आया जिसमें भारी बारिश के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार नजर आ रही है। हालाकि कुछ ही मिनटों बाद बारिश के बीच ही गाड़ियां अपने गंतव्य स्थल की ओर धीरे-धीरे रवाना होती जा रही हैं।

सदर बाजार में झमाझम बारिश

राजधानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में झमाझम बारिश से माहौल खुशनुमा नजर आया। बारिश के साथ तेज हवाओं के बीच सड़क पर लोग वाहनों से चलते देखे गए।

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से इस संबंध में एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें झमाझम बरस रही बारिश की बूंदों को देखा जा सकता है।

गर्मी से मिली राहत

राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। बता दें कि बीते कई दिनों से दिल्ली गर्मी से खौल रही थी और यहां के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार 42-45 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर रहा था। दावा किया जा रहा है कि ये बारिश, मॉनसून का सूचकांक है और जल्द ही मॉनसून स्थाई रूप से दिल्ली में प्रवेश करेगा जिसके बाद से नियमित अंतराल पर बारिश दर्ज की जा सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ankita Bhandari

अक्टूबर 15, 2026

SIR Controversy

अक्टूबर 15, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 14, 2026