---Advertisement---

Delhi News: राजधानी छोड़ पहाड़ों का रुख करना चाह रहे लोग! भारी प्रदूषण के बीच सर्वे में हुआ हैरान करने वाला खुलासा, 80 फीसदी लोगों की NCR छोड़ने की योजना

Delhi News: राजधानी की जहरीली आबोहवा लोगों का जीवन प्रभावित कर रही है। आलम ये है कि करीब 80 फीसदी लोग एनसीआर छोड़ने का विकल्प तलाश रहे हैं। स्माइटन पल्सएआई की ओर से किए गए सर्वे में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2025 5:53 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: राजधानी की आबोहवा किस हद तक खराब हो चुकी है ये भला किससे छिपा है। आलम ये है कि दिल्लीवासी सड़कों पर निकलने से कतरा रहे हैं। तमाम मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करने वाले लोग ऑनलाइन मोड अपनाकर दफ्तर जाने से बच रहे हैं। कई इलाकों में एक्यूआई 500 के आंकड़े को पार कर चुका है।

इसी बीच ‘स्माइटन पल्सएआई’ की ओर से एक सर्वे किया गया है जिसमें हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है। सर्वे के मुताबिक 80 फीसदी लोग एनसीआर छोड़ने की योजना बना रहे हैं या इच्छुक हैं। दिल्ली समेत एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग प्रदूषण से इस कदर ग्रस्त हैं कि पहाड़ों में बसे शहर उनकी पहली पसंद बन रही है जहां की शुद्ध हवा उन्हें तरो-ताजा कर सके।

भारी प्रदूषण के बीच सर्वे में हुआ हैरान करने वाला खुलासा!

दिल्ली की जहरीली आबोहवा के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। ‘स्माइटन पल्सएआई’ की ओर से किए गए सर्वे के मुताबिक दिल्ली के लोग अब प्रदूषण से तंग आ चुके हैं। आलम ये है कि 68.3 प्रतिशत लोगों को प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के लिए चिकित्सीय सहायता लेनी पड़ रही है। इससे इतर भारी संख्या में लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। ऐसे लोगों की तादाद करीब 76 फीसदी बताई जा रही है।

प्रदूषण से तंग आकर लगभग 80 फीसदी लोग एनसीआर छोड़ने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसमें 33.6 फीसदी लोग गंभीरता से जाने की सोच रहे हैं, तो वहीं 31 फीसदी लोग इस पर सक्रिय रूप से विचार कर रहे हैं। वहीं 15.2 फीसदी लोगों ने दूसरे शहरों में अपने रहने का इंतजाम कर लिया है और शिफ्ट हो गए हैं। ये सर्वे रिपोर्ट दर्शाता है कि कैसे जहरीली हवा लोगों की सेहत, खर्च, नौकरी, और रहने की जगह के फैसले तक को प्रभावित कर रही है।

राजधानी छोड़ पहाड़ों का रुख करना चाह रहे लोग!

पहाड़ों में स्थित शहरों में आम तौर पर जिंदगी थोड़ी कठिन होती है। वहां अन्य आधुनिक शहरों के मुताबिक सुविधाएं तो नहीं होती, लेकिन हवा जरूर तरो-ताजा करने वाली मिलती है। यही वजह है कि दिल्ली में प्रदूषण से तंग आकर माथा पीट रहे लोगों की पहली पसंद पहाड़ी शहर बन रहे हैं।

स्माइटन पल्सएआई की ओर से हुए सर्वे के मुताबिक बहुसंख्यक लोगों ने दिल्ली छोड़ पहाड़ी इलाकों में शिफ्ट होने पर सहमति जताई है। लोगों का कहना है कि यदि सबकुछ योजनाबद्ध रहा तो, वे पहाड़ी शहरों को प्राथमिकता देंगे। मास्क, एयर प्यूरीफायर, दवाइयां और डॉक्टर के चक्कर में फंसने से बेहतर विकल्प चुनते हुए लोग राजधानी छोड़ने की बात कर रहे हैं जो निश्चित रूप से हैरान करने वाला है।

नोट– ये खबर स्माइटन पल्सएआई की ओर से किए गए सर्वे के आधार पर लिखी गई है जिसमें दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में रहने वाले 4000 लोगों के विचारों पर अध्ययन किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026