---Advertisement---

Delhi News: दिल्लीवासी ध्यान दें! मुख्यमंत्री Rekha Gupta के ऐलान से हड़कंप, इन लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानें सबकुछ

Delhi News: प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए मुख्यमंत्री ने एक नया नियम लागू किया है। जिसके तहत इन लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 23, 2026 4:11 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: अगर आप दिल्ली में रहते है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से ऐसी जानकारी दी है, जिसने तहलका मचा दिया है। प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए मुख्यमंत्री ने एक नया नियम लागू किया है। दिल्ली में प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर बनी रहती है। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार की तरफ से ये फैसला लिया गया है, जिसने दिल्लीवासियों की टेंशन बढ़ा दी है। दी जानकारी के अनुसार राजधानी में अब इन लोगों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। आईए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Rekha Gupta के ऐलान से दिल्ली में हड़कंप

दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “दिल्ली में अब, NO PUC-NO FUEL, राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए हमारी सरकार ने सख्त निर्णय लेते हुए यह फैसला लिया है कि दिल्ली में अब बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा।

सभी पेट्रोल पंपों और एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। अब बिना वैध ‘पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल’ प्रमाणपत्र वाले किसी भी वाहन को दिल्ली के फ्यूल स्टेशंस पर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या एलपीजी जैसे ईंधन उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। वायु प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए कड़े और प्रभावी कदम उठाना समय की आवश्यकता है और हमारी सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनहित के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है”।

प्रदूषण के लिए दिल्ली सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम

बता दें कि मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने जानकारी देते हुए लिखा कि “हमारी सरकार दिल्ली को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण-मुक्त राजधानी बनाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। प्रस्तावित ईवी पॉलिसी इसी परिवर्तन का मजबूत आधार बनेगी। स्कूटी, ई-रिक्शा और माल वाहनों पर आकर्षक सब्सिडी से इलेक्ट्रिक वाहन आम नागरिकों और मेहनतकश साथियों के लिए अधिक सुलभ और किफायती बनेंगे।

स्कूल बसों और कमर्शियल वाहनों को चरणबद्ध रूप से इलेक्ट्रिक में परिवर्तित करने का स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है। मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक नीति और जनसहभागिता के बल पर दिल्ली अब ग्रीन मोबिलिटी की नई पहचान गढ़ेगी”।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 25, 2026

Punjab News

जुलाई 25, 2026

Rashifal 26 July 2026

जुलाई 25, 2026

Jharkhand News

जुलाई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 25, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 25, 2026