---Advertisement---

Sarai Kale Khan Flyover Extension से दिल्ली वासियों को मिलेगी बड़ी राहत, ITO से आश्रम जाना हुआ आसान

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार अपनी सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का दावा करते हैं। इस क्रम में आज सीएम केजरीवाल ने सराय काले खां फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 22, 2023 3:21 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार अपनी सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का दावा करते हैं। इस क्रम में आज सीएम केजरीवाल ने सराय काले खां फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब इसके निर्माण से लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी और साथ ही लोगों का आईटीओ से आश्रम जाना भी आसान हो सकेगा।

अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान ये भी बताया कि आजादी के बाद से अब तक दिल्ली में 102 फ्लाईओवर और अंडरपास बने है जिसमें हमारी सरकार ने पिछले 8 साल में 30 फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कराया है। इसके साथ ही ये भी जानकारी सामने आई कि 25 अन्य फ्लाईओवर के निर्माण की तैयारी हैं। सीएम केजरीवाल का दावा है कि उनकी सरकार लगातार विकास कार्यों पर जोर दे रही है।

फ्लाईओवर की डिटेल

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 620 मीटर लंबे सराय काले खां फ्लाईओवर एक्सटेंशन से अब लोगों को भीषण जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि पहले आश्रम में लोगों को घंटों तक जाम से जूझना पड़ता था लेकिन अब इसके निर्माण के साथ ही चंदगीराम से आगे धौला कुआं सबवे में रास्ता साफ हो जाएगा जो कि लोगों के सफर को आसान बनाएगा।

बजट में बचत का क्रम जारी

दिल्ली सरकार लगातार इस बात का दावा करती है कि हर परियोजना में बजट के तहत निर्माण कार्य को कराया जाता है। सरकार की कोशिश रहती है कि बजट से कुछ हिस्से को बचाया जाए। इसी क्रम में सराय काले खां फ्लाईओवर एक्सटेंशन के निर्माण के लिए 66 करोड़ का बजट आवंटित किया गया था। लेकिन सरकार ने यह काम 50 करोड़ में ही काम पूरा किया है। वहीं इस दौरान सीएम ने ये भी कहा कि ये फ्लाईओवर एक्सटेंशन आईटीओ से आश्रम जाने वालों के लिए मददगार साबित होगा।

विकास कार्य को लेकर सीएम का दावा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के विकास कार्य को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 8 साल में 530 मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं। वहीं परिवहन को लेकर भी हमारी सरकार की ओर से बेहतरीन इंतेजाम किए गए हैं जिससे की लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा कि आने वाले समय में राजधानी के विकास कार्य को रफ्तार मिलेगी और सड़को पर प्रीमियम बस चलते नजर आएंगे। सीएम का कहना है कि उनकी सरकार विकास कार्यों के इन परियोजनाओं को लगातार जारी रखेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Rain Alert 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

कल का मौसम 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

Rain Alert 26 August 2026

अगस्त 25, 2026

Rain Alert 25 August 2026

अगस्त 24, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026