---Advertisement---

Delhi News: तीन दिवसीय 12वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप 12 से 14 जून तक नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होगी

Delhi News: नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 12वीं राष्ट्रीय गतका (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 14 जून, 2025 तक नई दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 11, 2025 11:22 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 12वीं राष्ट्रीय गतका (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 14 जून, 2025 तक नई दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में 16 राज्यों की गतका टीमें भाग लेंगी, जिनमें 500 से अधिक लड़के और लड़कियां तीन दिनों तक सोटी एवं फ्री-सोटी के रोमांचक व्यक्तिगत एवं टीम मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

यह चैंपियनशिप सिख मार्शल आर्ट गतका की विरासत को संरक्षित


इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष और राज्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता श्री हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह चैंपियनशिप सिख मार्शल आर्ट गतका की विरासत को संरक्षित, प्रोत्साहित एवं पेशेवर रूप देने के उद्देश्य से करवाई जा रही है। यह मंच उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन हमारी दीर्घकालिक योजना ‘विज़न डॉक्यूमेंट–2030’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गतका को पारंपरिक युद्धकला से अंतरराष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त आधुनिक खेल के रूप में विकसित करना है। हमारा लक्ष्य है कि तकनीकी मानकों को सुदृढ़ कर, लिंग समानता को बढ़ावा देने वाले मिश्रित मुकाबलों के माध्यम से, और आईटी आधारित टूर्नामेंट प्रबंधन प्रणालियों को अपनाकर इस खेल को ओलंपिक के योग्य बनाया जाए।

विरासत के संरक्षण और गौरव के लिए एक सुरक्षित और प्रतिस्पर्धात्मक मंच देने के लिए प्रतिबद्ध हैं


इस अवसर पर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुखचैन सिंह कलसानी ने कहा कि,
“हम अपने युवाओं को अपनी विरासत के संरक्षण और गौरव के लिए एक सुरक्षित और प्रतिस्पर्धात्मक मंच देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह चैंपियनशिप गतका की बढ़ती लोकप्रियता और इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए हमारे संगठन की सतत प्रयासों का प्रमाण है।”
एसोसिएशन के महासचिव श्री हरजिंदर कुमार एवं कोषाध्यक्ष श्री बलजीत सिंह सैणी ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह 12 जून को होगा, जबकि समापन समारोह 14 जून को आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
एसोसिएशन ने खेल प्रेमियों, सांस्कृतिक संरक्षकों और आम जनमानस को इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेकर विभिन्न राज्यों के गतका खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और इस शौर्यपूर्ण पारंपरिक खेल का सजीव अनुभव लेने हेतु हार्दिक आमंत्रण दिया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026

कल का मौसम 5 June 2026

जून 4, 2026

Delhi News

जून 4, 2026

कल का मौसम 4 June 2026

जून 3, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 3, 2026