---Advertisement---

Delhi News: कर्मयोगी आवास योजना के तहत मात्र इतने लाख में मिलेगा 2 बीएचके फ्लैट, मिलेगी ये खास सुविधाएं; जानें सबकुछ

Delhi News: अगर आप भी दिल्ली में रहते है और अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 26, 2026 3:30 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: अगर आप भी दिल्ली में रहते है और अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल डीडीए यानि (दिल्ली विकास प्राधिकरण) द्वारा कर्मयोगी आवास योजना के तहत 1, 2 और 3 बीएचके मुहैया करा रहा है। वहीं इसकी अंतिम तारीख जल्द की खत्म होने जा रही है। बता दें कि  नरेला (पॉकेट-6, A1–A4) में DDA कर्मयोगी आवास योजना 2025 के तहत 936 नए फ्लैट उपलब्ध हैं। 75% फ्लैट पहले ही बुक हो चुके हैं। इसके अलावा फ्लैट खरीदने पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी। साथ ही इसे अप्लाई करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 है। इसके जानकारी खुद डीडीए ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।

कर्मयोगी आवास योजना के तहत खरीदे घर

डीडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार “राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने सपनों का घर बुक करें! नरेला (पॉकेट-6, A1–A4) में DDA कर्मयोगी आवास योजना 2025 के तहत 936 नए फ्लैट उपलब्ध हैं।

75% फ्लैट बुक हो चुके हैं! 25% की विशेष छूट का लाभ उठाएं। 1 BHK – ₹33.51 लाख से शुरू, 2 BHK – ₹75.60 लाख से शुरू, 3 BHK ₹106.45 लाख से शुरू, तुरंत रहने के लिए तैयार है”। वहीं इस स्कीम की अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 है।

फ्लैट में मिलेंगी ये खास सुविधा

बता दें कि फ्लैट के साथ यहा पर रहने वालों को कुछ खास सुविधाएं भी मिलेंगी। जिसमे – शहरी वन के सामने, नवनिर्मित घर यूईआर II और जीटी करनाल रोड के निकट, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, हवाई अड्डे से 40 मिनट की ड्राइव, पूर्व सैनिकों की तैनाती के साथ उन्नत सुरक्षा, नरेला शिक्षा केंद्र के रूप में उभर रहा है।

विशाल बालकनी, पर्याप्त पार्किंग, बड़ा कॉमन स्पेस, सामुदायिक केंद्र/क्लब हाउस नरेला मेट्रो रेल से जुड़ने वाला है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर योजना पूरी तरह से तैयार है। तुरंत रहने के लिए तैयार फ्रीहोल्ड संपत्ति, सैंपल फ्लैट देखने के लिए उपलब्ध हैं। बुकिंग और पंजीकरण के लिए, कृपया देखें: www.dda.gov.in या https://eservices.dda.org.in

फ्लैट खरीने के लिए क्या होनी चाहिए योग्ता?

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु वयस्कता की आयु प्राप्त हो चुकी होनी चाहिए, अर्थात् आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक उसकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और वह कानूनी रूप से अनुबंध करने में सक्षम होना चाहिए।
  • आवेदक सेवारत या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी होना चाहिए, जिसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू), सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी), स्थानीय निकाय, स्वायत्त निकाय, विश्वविद्यालय और इसी तरह के संस्थानों के कर्मचारी शामिल हैं।
  • दिल्ली या अन्य किसी स्थान पर किसी भी प्रकार की भूमि/निर्मित संपत्ति के स्वामित्व पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
    साथ ही, किसी भी श्रेणी के एक से अधिक मकान और विभिन्न श्रेणियों के कई मकान पात्र व्यक्तियों द्वारा बिना किसी प्रतिबंध के खरीदे जा सकते हैं।
  • आवेदक को आवेदन पत्र में केवल अपने नाम से किसी भी बैंक में अपने बचत खाते का विवरण देना चाहिए।
  • आवेदक के पास आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवंटित स्थायी खाता संख्या (पैन) होनी चाहिए और इसका उल्लेख आवेदन पत्र में किया जाना चाहिए।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026