---Advertisement---

Delhi Weather: राजधानी में झमाझम बारिश ने दिल्लीवासियों की उड़ाई नींद, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी; मौसम विभाग का अलर्ट जारी; जानें सबकुछ

Delhi Weather: बीती रात दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़के जलमग्न तो हुई ही, साथ ही लोगों के घरों में पानी भी घुस गया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 3, 2025 10:58 पूर्वाह्न

Delhi Weather
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather: बीती रात दिल्ली में बारिश ने दिल्लीवासियों की नींद उड़ा दी। राजधानी में कल रात को हुए भयंकर बारिश ने दिल्लावासियों को रात में जगने के लिए मजबूर कर दिया। लगातार बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए थे, सुबह सड़कों पर लबालब पानी भरा हुआ था, तो वहीं लोगो के घरों में पानी घुस गया। वही मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में आज के लिए यानि अगस्त के लिए भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

विजय चौक, कनॉट प्लेस, मिंटो ब्रिज, सरोजिनी नगर, एम्स और पंचकुइयां मार्ग सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गुरुवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी। जनपथ, लाजपत नगर और मिंटो ब्रिज जैसे इलाकों में भी बारिश हुई, एक दिन पहले भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ था। गौरतलब है कि Delhi Weather ने वीकेंड में खलल डाल दिया है।

दिल्लीवासियों की उड़ाई नींद, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी

बीती रात दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़के जलमग्न तो हुई ही, साथ ही लोगों के घरों में पानी भी घुस गया, जिसके कारण पूरी रात दिल्ली के लोग जागते रहे। वहीं सुबह राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण व्यापक जलभराव हो गया है, जिससे निवासियों और कार्यालय जाने वालों को समान रूप से असुविधा हो रही है। गौरतलब है कि दिल्ली के दिल कहे जाने वाली कनॉट प्लेस पूरी तरह से पानी में डूब गया था। जिसके लेकर आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा, इसके अलावा भी दिल्ली के वीवीआईपी इलाकों में पानी भर गया था।

Delhi Weather को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बीते कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। इसी बीच आईएमडी ने आज के लिए यानि 3 अगस्त के लिए भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार “एनसीआर (बहादुरगढ़, मानेसर) में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज और बिजली गिरने की संभावना है। लोनी देहात, हिंडन वायुसेना स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है।” इस बीच, IMD ने पहले ही गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026