---Advertisement---

Delhi Politics: दिल्ली में फिर LG और CM आमने सामने, उद्धघाटन को लेकर बढ़ी तकरार, दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े

Delhi Politics: दिल्ली में एक बार फिर LG और CM आमने सामने आ गए है। इस बार मुद्दा उद्धघाटन को लेकर है। जहां दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े हुए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 8, 2023 11:52 पूर्वाह्न | Updated: जून 8, 2023 5:03 अपराह्न

Delhi Politics
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Politics: दिल्ली सरकार और उप-राज्यपाल (Lieutenant Governor) के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन दोनों पक्षों के बीच किसा न किसी मुद्दे को लेकर तनातनी चलती रहती है। अब एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच तकरार बढ़ गई है। इस बार मामला उद्धघाटन को लेकर है। दरअसल, आज (8 जून, गुरुवार) गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपी यूनिवर्सिटी) के ईस्ट दिल्ली कैंपस का उद्धघाटन होना है। सारा विवाद इसी उद्धघाटन को लेकर है।

दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े

एक पक्ष का कहना है कि उद्धघाटन हम करेंगे, जबकि दूसरा पक्ष भी उद्धघाटन को लेकर अड़ा हुआ है। उद्धघाटन के इक पूरे ड्रामे ने दिल्ली में फिर तकरार बढ़ा दी है। इस पूरे विवाद के बीच एक बात साफ है कि ईस्ट कैंपस में होने वाले इस उद्घाटन समारोह के दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक ही मंच पर मौजूद होंगे।

ये भी पढ़ें: Kolhapur Violence: कोल्हापुर हिंसा के बाद एक्शन में पुलिस, 36 को गिरफ्तार करने के बाद इलाके में इंटरनेट बैन

शिक्षा का विषय दिल्ली सरकार के अधिन

कायदे से देखें तो शिक्षा का विषय दिल्ली सरकार के अधिन आता है। ऐसे में उद्धघाटन का हक भी दिल्ली सरकार को ही होगा। लेकिन, यहां बात इसके उलट है। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लगे एक पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी हुई है, जबकि दिल्ली सरकार अपने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की नहीं मुख्यमंत्री की फोटो लगाती है। दूसरी तरफ पोस्टर में उप-राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री की भी फोटो लगी है।

कार्यक्रम स्थल के पोस्टर में PM की फोटो

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर लगे पोस्टर में LG विनय कुमार सक्सेना को मुख्य अतिथि लिखा गया है, जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को Guest Of Honour। इसी से सारा विवाद खड़ा हुआ है। दोनों पक्ष उद्धघाटन को लेकर अड़े हुए हैं। जबकि कायदे से देखें तो दिल्ली सरकार के पास उद्धघाटन करने का पूरा हक है। बीते दिनों शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री करेंगे उद्धघाटन। वहीं, उप-राज्यपाल दफ्तर की ओर से दावा किया गया था उप-राज्यपाल को उद्धघाटन के लिए बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर Sanjeev Jiva की हत्या पर बड़ा खुलासा, 6 लाख की इस रिवाल्वर से मारी थी गोली

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026