---Advertisement---

DUSU Election Result 2024: बराबरी पर छूटा चुनावी मुकाबला! ABVP और NSUI ने दो-दो पदों पर मारी बाजी; पढ़ें रिपोर्ट

DUSU Election Result 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर तमाम तरह की सुर्खियों को विराम दे दिया गया है। दरअसल DU छात्रसंघ चुनाव (DUSU Election Result 2024) के परिणाम जारी हो गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 25, 2024 4:52 अपराह्न | Updated: नवम्बर 25, 2024 5:49 अपराह्न

DUSU Election Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

DUSU Election Result 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर तमाम तरह की सुर्खियों को विराम दे दिया गया है। दरअसल DU छात्रसंघ चुनाव (DUSU Election Result 2024) के परिणाम जारी हो गए हैं। अंतिम चरण के परिणाम के मुताबिक ये चुनावी परिणाम बराबरी पर छूटा है। इसके तहत नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के हिस्से अध्यक्ष और संयुक्त सचिव का पद गया है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने उपाध्यक्ष और सचिव पद पर अपना कब्जा जमाया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संपन्न हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के मायने बेहद खास हैं।

DUSU Election Result 2024 बराबरी पर छूटा मुकाबला!

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने पूरी दमखम के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में हिस्सा लिया था। छात्रसंघ चुनाव के लिए हुए मतदान के दौरान NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं में नोंक-झोंक भी देखने को मिली थी। हालांकि, तमाम दावे और नोंक-झोंक के बाद आज अंतत: DU छात्रसंघ चुनाव का परिणाम (DUSU Election Result 2024) जारी हो गया है।

चुनावी परिणाम की बात करें तो एनएसयूआई के रौनक खत्री (Raunak Khatri) डूसू अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए हैं। वहीं उपाध्यक्ष का पद एबीवीपी के भानु प्रताप सिंह (Bhanu Pratap Singh) के हिस्से गया है। सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर क्रमश: मित्रविंदा कर्णवाल (ABVP) और लोकेश चौधरी (NSUI) की जीत हुई है।

27 सितंबर को हुआ था DUSU Election

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव 27 सितंबर को संपन्न हुआ था। इस दौरान विश्वविद्यालय के कैंपस से झड़प की खूब तस्वीरें आई थीं। सोशल मीडिया पर भी DU छात्रसंघ चुनाव में हुई गहमा-गहमी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस छात्रसंघ चुनाव का परिणाम 28 सितंबर को ही आना था। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट के एक फैसले और अन्य कुछ कारणों से परिणाम में देरी हुई जिसे आज घोषित किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 25, 2026

Arvind Kejriwal

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Punjab News

मई 25, 2026

Rashifal 26 May 2026

मई 25, 2026