DUSU Result 2026: अध्यक्ष बने Yash Dabas तो ABVP ने इन 2 सीटों पर भी ऐतिहासिक जीत किया दर्ज, जानिए धुरंधरों की पूरी कहानी

DUSU Results 2026: डूसू रिजल्ट आउट हो चुका है और ऐसे में किन धुरंधरों ने बाजी मारी है और यश डबास जिन्होंने प्रेसिडेंट का पदभार संभाला है। एबीवीपी ने किन सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत की है और उनकी निजी जिंदगी क्या है। आइए जानते हैं।

DUSU Results 2026

Photo Credit- Google DUSU Results 2026

DUSU Results 2026: लगातार 20 राउंड तक काउंटिंग के बाद आखिरकार दिल्ली यूनिवर्सिटी को नया स्टूडेंट अध्यक्ष मिल गया है। एक बार फिर एबीवीपी ने इतिहास दर्ज किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को 3 सीटों पर जीत मिली है और नए अध्यक्ष के तौर पर यश डबास ने जिम्मेदारी संभाल ली है। सोशल मीडिया पर डूसू रिजल्ट ट्रेंड कर रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर धुरंधरों की क्या है कहानी। शुरुआती रुझानों के उतार चढ़ाव से लेकर जीत के जश्न तक आइए जानते हैं डूसू इलेक्शन 2026 के नतीजे क्या सामने आए हैं।

कहां कहां दिखा ABVP 2026 का डूसू 2026 में दबदबा

डूसू इलेक्शन 2026 में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी यश डबास, तो वही एबीवीपी की ही सचिव पद पर रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने विजय प्राप्त किया है। वहीं निर्दलीय दीपांशु शौकीन वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर अपनी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं। डूसू रिजल्ट 2026 में जिन धुरंधरों ने बाजी मारी है उन्हें लेकर आइए जानते हैं खास बातें।

कौन हैं DUSU Result 2026 में प्रेसिडेंट बने यश डबास

ABVP के डूसू प्रेसिडेंट यश डबास की बात करें तो वह इंटरनेशनल लेवल पर टेनिस प्लेयर भी रह चुके हैं और वह दिल्ली के ही कंझावाला का रहने वाले हैं। डिपार्मेंट ऑफ बुद्धिज्म स्टडीज में पढ़ाई कर रहे थे। यश ने इंटरनेशनल लेवल पर कई टेनिस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। पहले उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन किया है।

कौन है सेक्रेटरी रिया छाबड़ी

वहीं रिया छाबड़ी के बारे में बात करें तो वह सचिव यानी सेक्रेटरी पद पर शानदार जीत दर्ज की है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सेक्रेटरी बदरपुर क्षेत्र की रहने वाली है। रिपोर्ट्स के माने तो वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती है इतना ही नहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी में नारी शक्ति की आवाज रही है। इतना ही नहीं ABVP के कॉलेज यूनिट की उपाध्यक्ष भी रही है। वह फिलहाल बीए प्रोग्राम के चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं तथा बास्केटबॉल खिलाड़ी है।

कौन है ABVP से जॉइंट सेक्रेटरी लक्ष्य राज सिंह

वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र रिजल्ट 2026 में लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव यानी जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर चुने गए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो वह राजस्थान के चूरू के रहने वाले हैं। वह 2019 से कार्यकर्ता के रूप में छात्र राजनीति में सक्रिय हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने कई दफा भारत का प्रतिनिधित्व किया है। पहले पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन करने के बाद वह फिलहाल कानून की पढ़ाई कर रहे हैं।

कौन है प्रेसिडेंट का पद संभालने वाले दीपांशु शौकीन

इसके अलावा निर्दलीय सीट पर उपाध्यक्ष यानी वाइस प्रेसिडेंट का पद संभालने वाले दीपांशु शौकीन की बात करें तो वह दिल्ली के पीरागढ़ी गांव के रहने वाले हैं। रिपोर्ट्स की माने तो परिवार उन्हें यूपीएससी की तैयारी करवाना चाहता था लेकिन उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में बीए किया और फिलहाल एमए कर रहे हैं। दीपांशु इस चुनाव में नंगे पैर घूम कर वोट मांगते दिखे जिसकी वजह काफी चर्चा में रहे थे।

 

 

 

Exit mobile version