---Advertisement---

Delhi Flood Warning: दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान तक पहुंची यमुना, एक्शन में दिल्ली सरकार

Delhi Flood Warning: दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान तक पहुंची गई है। ऐसे में दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली सरकार भी अब एक्शन में आ गई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 10, 2023 12:17 अपराह्न

Delhi Flood Warning
Follow Us
---Advertisement---

Flood Warning In Delhi: उत्तर पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश का असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है। बीते दो दिनों से दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते यमुना का जलस्तर काफी बढ़ गया है। आज सुबह (10 जुलाई, सोमवार) यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब र्दज किया गया। फिलहाल, यमुना का जलस्तर 203.33 मीटर के आसपास है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार तक जलस्तर खतर के निशान 205.33 मीटर को पार कर जाएगा। जिस वजह से दिल्ली में बाढ़ का खतर मंडरा रहा है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश

भारी बारिश के चलते एक ओर जहां पहाड़ों पर तबाही मची हुई है तो वहीं मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली के साथ-साथ पंजब और हरियाणा में भी भारी बारिश हो रही है। जिस वजह से यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। वहीं, हाथी कुंड बैराज से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते यमुना के जलस्तर में इजाफा हुआ है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए यमुना के आसपास और नीचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

बाढ़ के खतरे के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार

बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार भी अब एक्शन में आ गई है। बीते दिनों हथिनी कुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने और यमुना का जलस्तर 203.62 मीटर पर पहुंचने के बाद दिल्ली सरकार ने आज दोपहर सचिवालय में बैठक बुलाई है। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर पर चर्चा होगी और दिल्ली में बाढ़ के खतरे से निपटने पर प्लान तैयार किया जाएगा।

पानी-पानी हुई दिल्ली, कई जगह जलभराव

बता दें कि दिल्ली में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। जिस वजह से रविवार को दिल्ली पानी-पानी हो गई थी। भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया था। गलियों मोहल्लों में कीचड़ और गंदगी का अंबार नजर आ रहा था। जबकि, बारिश के चलते दिल्ली की यातायात व्यवस्था ठप हो गई थी। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन और दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026