---Advertisement---

Fog Alert 5 Dec 2025: सावधान! दिल्ली, यूपी समेत इन जगहों पर घने कोहरे और शीतलहर का तांडव, तो उत्तराखंड में तापमान माइनस 10 डिग्री; जानें वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 5 Dec 2025: राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। कई जगहों पर ठंड का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 4, 2025 6:35 अपराह्न

Fog Alert 5 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 5 Dec 2025: उत्तर भारत में ठंड का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है, और ठंड लगातार लोगों की आफत बढ़ा रहा है। राजधानी दिल्ली में तो मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। आलम यह है कि सुबह के वक्त दिल्लीवासियों को उठने में काफी दिक्कतें आ रही है। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब में भी अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं पहाड़ों पर लगातार तापमान माइनस में पहुंच गया है।उत्तराखंड में तो तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं ऊंचे इलाकों पर लगातार बर्फबारी जारी है। चलिए आपको बताते है कि उत्तर भारत में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

दिल्ली समेत इन इलाकों में घने कोहरे, शीतलहर का रेड अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने दिल्ली यूनिवर्सिटी, लोधी रोड, पालम, सफदरजंग, प्रगति मैदान, कुतुब मीनार, राजघाट समेत खई जगहों पर शीतहर का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं हरियाणा और पंजाब में भी स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है।

अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो विभाग ने लखनऊ, कानपुर, देवरिया, गोरखपुर, बलिया समेत कई जगहों पर विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, असम और मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में माइनस 10 डिग्री तक पहुंचा तापमान

पहाड़ों पर लगातार मौसम अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। लगातार बर्फबारी के कारण उत्तराखंड के कई जगहों पर जमीनी पाला पड़ने की संभावना है। इसके अलावा कई जगहों पर तो तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच चुका है। विभाग ने बद्रीनाथ में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। तो वहीं केदारनाथ में तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इसके अलावा यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग में भी तापमान माइनस में रहने की संभावना है। जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत में तापमान लुढ़क सकता है। जिससे और ठंड बढ़ने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 7, 2026

Pakistan Hikes Fuel Price

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 7, 2026

Noida International Airport

मार्च 7, 2026

Punjab News:

मार्च 7, 2026