---Advertisement---

Heatwave Alert 19 April 2026: प्रचंड गर्मी से क्या जल जाएगा शरीर! दिल्ली समेत कई इलाकों में हीटवेव की चेतावनी से सदमे में लोग, चेक करें वेदर रिपोर्ट

Heatwave Alert 19 April 2026: अप्रैल का महीना अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन प्रचंड गर्मी से लोगों की टेंशन बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 18, 2026 6:27 अपराह्न

Heatwave Alert 19 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heatwave Alert 19 April 2026: अप्रैल का महीना अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन प्रचंड गर्मी से लोगों की टेंशन बढ़ गई है। सबसे खास बात है कि आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कई मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में 50 के पार पहुंच सकता है। यानि अगर आप धूप में 10 मिनट में खड़े हो जाते है तो आपकी स्कीन तक जल सकती है। कई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है। इसी बीच विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, एमपी समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर का वेदर रिपोर्ट।

दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी 

आईएमडी के मुताबिक आने वाले दिनों में विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान दिल्लीवासियों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने पूसा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, जहांगीरपुरी, समेत कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर अन्य राज्यों की बात करें तो पश्चिमी और पूर्वी तटों के साथ सप्ताह के दौरान गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर 19 अप्रैल के दौरान, ओडिशा में 19-20 अप्रैल के दौरान; झारखंड में 19-21 अप्रैल के दौरान; तथा मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तेलंगाना में 19  अप्रैल को उष्ण लहर की स्थिति की संभावना है।

राजस्थान-मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 19 से 20 अप्रैल तक, पूर्वी राजस्थान और ओडिशा में 19 से 22 अप्रैल तक, पश्चिमी राजस्थान में 21 और 22 अप्रैल को, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 19 अप्रैल को, और झारखंड में 20 और 21 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक के कुछ इलाकों में 19 से 22 अप्रैल तक, केरल और माहे में 18 और 19 अप्रैल को, और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 18 से 20 अप्रैल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 19 अप्रैल को, झारखंड में 19 से 21 अप्रैल तक, और ओडिशा में 19 से 22 अप्रैल तक गर्म रातें रहने की प्रबल संभावना है।

 

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 5, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 5, 2026

Rajasthan Viral Video

जून 5, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 5, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 5, 2026

Gurgaon Viral Video

जून 5, 2026