---Advertisement---

JP Nadda on Rahul Gandhi: देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस शामिल, राहुल कर रहे देश का अपमान

JP Nadda on Rahul Gandhi: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही पीएम मोदी की तारीफ भी की।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 17, 2023 11:24 पूर्वाह्न

JP Nadda on Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

JP Nadda on Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से लंदन में दिए गए बयानों को लेकर संसद में हंगामा जारी है। सत्ता पक्ष की ओर से भी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। आज शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना (JP Nadda on Rahul Gandhi) साधा।

‘यह दुर्भाग्य की बात’ (JP Nadda on Rahul Gandhi)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सांसद राहुल गांधी विदेश में भारत का अपमान (JP Nadda on Rahul Gandhi) कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी देश विरोधी शक्तियों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस पार्टी शामिल हो गई है, यह दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि जनता की ओर से बार-बार नकारा जा रहा है। इसके बाद भी राहुल गांधी देश-विरोधी टूलकिट के स्थायी हिस्सा बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: MP Kirron Kher ने दिया ऐसा बयान कि मच गया बवाल, AAP-Congress ने कहा माफी मांगें सांसद

नड्डा ने की पीएम मोदी की तारीफ

इस दौरान जेपी नड्डा ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की। उन्होँने कहा कि आज भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है। देश में जी20 सम्मिट का आयोजन हो रहा है। इसी बीच राहुल गांधी विदेश में भारत का अपमान कर रहे हैं। वे विदेश की धरती पर संसद का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि विदेश में इस तरह के बयान देने के पीछे उनकी मंशा क्या है।

राहुल गांधी ने क्या कहा था

गौर हो कि कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में वायनाड सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। भारत का लोकतंत्र खतरे में है। साथ ही उन्होंने पेगासस का भी मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि मेरे फोन में भी पेगासस था। इसकी सूचना मुझे अधिकारियों ने दी थी। भारत में विपक्षी नेताओं पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026